- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मिनटों में मिलेगा चहरे...
लाइफ स्टाइल
मिनटों में मिलेगा चहरे पर निखार, ये टिप्स बनाएंगे आपका काम
Kajal Dubey
6 Aug 2023 2:34 PM GMT
![मिनटों में मिलेगा चहरे पर निखार, ये टिप्स बनाएंगे आपका काम मिनटों में मिलेगा चहरे पर निखार, ये टिप्स बनाएंगे आपका काम](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/06/3270384-93.webp)
x
फ्रूट पैक
फल त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते है। खट्टे फल जिसमे विटामिन ‘सी’ होता है त्वचा को निखारने में लाभकारी होते है। त्वचा को निखारने में ककड़ी, एवोकाडो और पपीते का मिश्रण बहुत ही लाभकारी होता है। तीनो फलो का गुदा ले और 2 चम्मच उसमे मलाई मिलाए अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए और 20 मिनट बाद गुनगुने पाने से धो ले। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो मलाई न मिलाए।
खीरे और दही का मास्क
खीरे और दही के मास्क को बनाने के लिए 1/2 खीरे का रस और 1 चम्मच दही लें। फिर इन दोनों को आपस में मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। फिर धो दें। इनसे आपके चेहरे को पर चमक आएगी।
नींबू और शहद
नींबू में है विटामिन सी और ऐसे ख़ास ऑयल्स होते है जो की त्वचा का रंग निखारने में बहुत ही कामयाब है। नींबू का रस सूख जाता है इसीलिए उसको शहद में मिलाए और दो बूँद ग्लिसरिन डाले। इस लेप को चेहरे और हाथो पर घिसे और आधे घंटे के बाद धो डाले। 1 चम्मच शहद ले, आधा चम्मच नींबू का रस ले दोनो के रस को मिला ले ओर लगा ले 20-25 मिनिट इसको लगा रहने दे। उसके बाद अपना चेहरा धो ले। चेहरा धुलने के बाद आप अपने चेहरे पर निखार पाएँगे यह चेहरा सॉफ करने का तरीका बहुत असरार है ज़रूर इस्तेमाल करे।
चंदन पाउडर
दो चमम्च चंदन पाउडर लें उसमें थोड़ा से गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। इसके बाद माइल्ड मॉश्चरराइजर का प्रयोग करें।
Next Story