लाइफ स्टाइल

Morning में धनिए का पानी पिने के फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान

Sanjna Verma
7 Aug 2024 3:23 AM GMT
Morning में धनिए का पानी पिने के फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान
x
धनिये के फायदे Benefits of coriander: धनिया बीज एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दी के दिनों में धनिये के पत्ते और बीज सभी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.-
धनिया पानी पीने के फायदे (Benefits Of Coriander Water)
1) बूस्ट होगी इम्यूनिटी
धनिया आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद
Antioxidants
शरीर में फ्री रेडिकल्स की गतिविधि को कम करने में मदद करते हैं।
2) वजन घटने में मिलेगी मदद
धनिया पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं। सुबह धनिये का पानी पीने से पूरे दिन पाचन में सुधार और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। ये दोनों गुण आपके वजन घटाने के प्रोसेस में मदद मिलती है। ये पानी आपके सिस्टम को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
3) शरीर रहेगा हाईड्रेटिड
धनिया पानी के साथ दिन की शुरुआत करने से शरीर को हाईड्रेटिड रखने में मदद मिल सकती है। इससे हेल्दी इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। गर्म धनिये का पानी पीने से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
4) हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद
धनिया बीज का पानी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें Vitaminsके, सी और ए, जो बालों के रोम को मजबूत करने और बालों का अचानक टूटना कम करने में मदद करते हैं।
कैसे बनाएं धनिया बीज का पानी?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले धनिये के बीजों को धो लें। फिर 1 चम्मच धनिये के बीज को 1 गिलास पानी में रात भर भिगो दें। इसके बाद, सुबह इस मिक्स को उबालें, छान लें और नींबू के रस और शहद के साथ मिलाएं और घूंट-घूंट करके पीएं।
Next Story