लाइफ स्टाइल

पान में इस्तेमाल किये जाने वाले चुने के फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

SANTOSI TANDI
7 March 2024 7:30 AM GMT
पान में इस्तेमाल किये जाने वाले चुने के फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप
x
चुने का उपयोग ज्यादातर पान में किया जाता है। यह शारीरिक और मानसिक विकारो को दूर करता है और साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। सफेद सा दिखने वाला चुना हड्डियों, स्मृति, गर्भधारण और नपुंसकता से सम्बधित विकारो को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। यह केल्शियम कार्बोनेट का मुख्य रूप होता है इसलिए यह केल्शियम का एक बड़ा श्रोत माना जाता है। इसका उपयोग करने से सभी प्रकार के रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। तो आइये जानते है इससे होने वाले लाभों के बारे में......
चुना मानसिक विकारो को दूर करने में लाभदायक है। चुना पढने वाले बच्चो के लिए फायदेमंद होता है, वह इसके लिए दही के साथ या पानी के साथ गेहू के दाने के बराबर चुने का उपयोग कर सकते है। इससे ज्यादा चुना नहीं लेना चाहिए यह नुकसान दायक होता है।
चुना नपुंसकता को दूर करने में फायदेमंद होता है। शुक्राणु की कमी से पीड़ित पुरुष को गन्ने के रस के साथ गेहू के दाने के बराबर चुने के पाउडर का उपयोग करने से फायदा मिलता है।
रीढ़ की हड्डी से सम्बन्धित समस्या को दूर करने के लिए चुने के पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही साथ पीठ दर्द, कंधे,और पैर के दर्द से सम्बन्धित समस्या को दूर करने के लिए भी चुना फायदेमंद होता है।
चुने के उपयोग से दांतों को मज़बूत बनाया जा सकता है.यह दन्त में दर्द की हर समस्या को दूर कर सकता है।
चुने का उपयोग एनीमिया के इलाज में भी किया जाता है. एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को अनार के रस के साथ चुने के पाउडर का सेवन करना अच्छा होता है।
फोड़े की समस्या से निजात पाने के लिए हल्दी पाउडर में एक चम्मच चुना मिलकर गम्र कर इसे फोड़े की जगह पर लगाने से भी फोड़े को खत्म किया जा सकता है।
Next Story