लाइफ स्टाइल

ये सावधानियां भी जरूर जान लें सर्दियों में चूल्हे की रोटी खाते हैं,

Teja
22 Nov 2021 1:37 PM GMT
ये सावधानियां भी जरूर जान लें सर्दियों में चूल्हे की रोटी खाते हैं,
x

ये सावधानियां भी जरूर जान लें सर्दियों में चूल्हे की रोटी खाते हैं,

सर्दियों में चूल्हे पर बनी रोटी खाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंड के दिनों में चूल्हे के सामने देसी अंदाज में बैठकर खाना खाने से हर कोई बहुत मन से एक-दो रोटी ज्यादा ही खा लेता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में चूल्हे पर बनी रोटी खाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंड के दिनों में चूल्हे के सामने देसी अंदाज में बैठकर खाना खाने से हर कोई बहुत मन से एक-दो रोटी ज्यादा ही खा लेता है। भूख बढ़ने के साथ चूल्हे के सामने शरीर को भी हीट मिल जाती है। चूल्हे पर बनी रोटी खाने के कई फायदे हैं लेकिन इसके साथ कुछ सावधानियां भी जरूर रखनी चाहिए। सेहत के लिहाज से देखें, तो चूल्हे पर खाना बनाने से कई चुनौतियां जुड़ी हुई हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लम्बे समय तक चूल्हे पर खाना बनाने से महिलाओं के शारीरिक-मानसिक स्वास्थय पर इसका असर पड़ता है। वहीं, कुछ चीजें तो ऐसी हैं, जिन्हें जलाकर बिल्कुल भी खाना नहीं बनाना चाहिए

पॉलिथीन जलाकर न पकाएं खाना
उपले जलाने के लिए कुछ लोग पॉलिथीन के टुकड़े का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पूरी तरह पॉलिथीन जलाकर ही खाना बनाते हैं। इससे न सिर्फ प्रदूषण फैलता है बल्कि सांस लेने में भी परेशानी होती है। पॉलिथीन जलाकर रोटी बनाने से बचना चाहिए।
टायर के टुकड़े जलाना
टायर के टुकड़े जलाकर खाना बनाना भी बहुत हानिकारक है। आप अगर रोजाना चूल्हे में टायर जलाकर रोटी बनाते हैं, तो इससे अस्थमा, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत तक हो सकती है।
पुराने कपड़े जलाना
ग्रामीण इलाकों में उपले या लकड़ियां खत्म होने पर कभी-कभी कुछ लोग मोटे पुराने कपड़ों को जलाकर रोटी बना लेते हैं। पुराने कपड़े जलाने से होने वाला धुआंं बहुत ही खतरनाक होता
पेड़ों के सूखे पत्ते
पेड़-पौधों के सूखे पत्ते जलाकर भी खाना नहीं बनाना चाहिए। इससे निकले धुएं से आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसे जलाने से भी बचना चाहिए।
Next Story