- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस आटे का इस्तेमाल कर ...
लाइफ स्टाइल
इस आटे का इस्तेमाल कर बनाएं स्क्रब Tanning से मिल सकती है राहत
SHIDDHANT
6 May 2025 3:11 PM IST

x
Life Style : घर का बना प्राकृतिक स्क्रब - अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अधिकतर महिलाएं मेकअप कर चेहरे को चमकदार बनाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं बाजार के महंगी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बनती है।
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नेचुरल तरीके से अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे आटे के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी के मुताबिक गर्मी के मौसम में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही है और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको मक्की के आटे से तैयार एक खास स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि घर पर रहकर आप आसानी से मक्की के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप स्क्रब तैयार कर सकती हैं। स्क्रब बनाने का तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले आपको एक कंटेनर में मक्की का आटा लेना है, उसमें थोड़ा दही मिलाकर आप इसमें कुछ बून्द निम्बू की डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर इस पेस्ट में कुछ बून्द रोज वाटर और चुटकी भर हल्दी डाल दें।
अब आपका स्क्रब बनकर तैयार हो गया है। ध्यान रहे आपको मक्की के आटे को थोड़ा मोटा रखना है, ताकि आपके चेहरे से आसानी से डेड स्किन निकल सके। आप इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें, फिर हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से आपके चेहरे से डेड स्किन निकल सकती हैं और चेहरा चमकदार भी बन सकता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद इसे अप्लाई करें।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करके आप भी पा सकती हैं डेड स्किन से राहत, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारमक्की के आटेदहीनिम्बूरोज वाटरचुटकी भर हल्दी
Next Story





