छत्तीसगढ़
सरकारी कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
6 May 2025 3:02 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान के तहत पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की थी। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र निवासी सुब्रतो मुखर्जी (49), जो प्रोफेसर कॉलोनी, शक्ति माता मंदिर के पास निवासरत हैं, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी।
उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री आयुषी मुखर्जी ने वर्ष 2023 में नीट परीक्षा में 412 अंक प्राप्त किए थे, जो सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए पर्याप्त नहीं थे। निजी मेडिकल कॉलेज की फीस अत्यधिक होने के कारण वे आर्थिक रूप से असमर्थ थे। इसी दौरान आरोपी किशानु दास नामक व्यक्ति ने फोन पर संपर्क कर पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में एडमिशन दिलाने की बात कही। उसने नदिया जिले स्थित जे.एम.एन. कॉलेज में ट्यूशन व हॉस्टल सहित कुल 48 लाख रुपए में एडमिशन दिलवाने का झांसा दिया। पीड़ित ने आरोपी के विश्वास में आकर नवंबर 2023 से नवंबर 2024 तक कुल 36 लाख रुपए बैंक के माध्यम से किश्तों में दे दिए। शेष 12 लाख रुपए का भुगतान बाद में करना तय हुआ।
हालांकि, आरोपी कॉलेज से फीस में कटौती नहीं करवा पाया और प्रार्थी को लगातार झूठा आश्वासन देता रहा। कॉलेज प्रशासन की ओर से 86 लाख रुपए की मांग किए जाने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। प्रार्थी की शिकायत पर थाना पुरानी बस्ती में आरोपी किशानु दास के विरुद्ध अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। 05 मई 2025 को आरोपी किशानु दास (पिता विप्लव दास, उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम ताल मघा, थाना बनगांव गायघाटा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल (वर्तमान पता: मकान नंबर 2, रॉयल टाउन कॉलोनी, सीपत रोड, वार्ड 47, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों के साथ भी ठगी की है या नहीं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





