- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga : चेहरे को भी...
लाइफ स्टाइल
Yoga : चेहरे को भी चमका सकता है योग, रोज करें बस 10 मिनट ये योगासन
Sarita
26 Dec 2025 12:49 PM IST

x
Yoga : योग कर आप बिना पैसा खर्च किए और बिना महंगे प्रोडक्ट्स खरीदे अपनी स्किन को जवां और चमकदार बना सकते हैं. आखिरकार अमूमन लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन जवां और हेल्दी दिखे. तो चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसे ही असरदार आसान जिन्हें करने से आपकी स्किन चमकदार और ग्लोइंग बनेगी. साथ ही एक्सपर्ट से जानेंगे इनके फायदे और इन्हें करने का सही तरीका|
वीरभद्रासन:
यह आसन शरीर में ऊर्जा का संचार करता है, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और त्वचा तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. इसके रेगुलर अभ्यास से स्किन टाइट और जवां दिखती है|
नोकासन:
रोजाना नोकासन करने से पेट की मांसपेशियों मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी एक्टिव होता है. जब पेट ठीक से काम करता है तो उसका असर सीधा आपकी स्किन पर दिखता है|
त्रिकोणासन:
स्किन को चमकाने के लिए त्रिकोणासन भी असरदार है. यह शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ चेहरे की त्वचा में खून का फ्लो तेज करता है. त्रिकोणासन करने से त्वचा को चमकदार और सॉफ्ट बनती है|
भुजंगासन:
भुजंगासन फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और थकान को दूर करता है. यह त्वचा में ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाता है, जिससे चेहरा खिल उठता है और स्किन पर एक अलग ही ग्लो आता है|
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
यह एक संतुलित प्राणायाम है जो दिमाग को शांत करता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है. इसका रोजाना अभ्यास तनाव को कम करता है, जिससे स्किन पर ग्लो साफ नजर आता है
ये आसान आप रोजाना 10 मिनट कर सकते हैं. इनसे आपको कुछ ही दिन में अपनी स्किन में फर्क भी महसूस होगा. स्किन के साथ ही ये पाचन से लेकर हड्डियां मजबूत करने में भी मदद करेंगे|
TagsYogaचेहरेचमकायोगfacebrightenyoga जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





