- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: नाजुक दिल...

x
Yoga Tips: कोरोना काल से ही हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे कई मामले हैं जिनमें वे लोग शामिल हैं जो अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं और जिम में नियमित व्यायाम करते हैं। सिर्फ़ शरीर को फिट रखने से दिल मज़बूत नहीं होता। नियमित योग करने से दिल मज़बूत होता है और हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है।
योग के ज़रिए उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके हृदय गति को कम किया जा सकता है। अपनी दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके हार्ट अटैक और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। ये हैं हृदय को मज़बूत बनाने वाले योगासन।
वीरभद्रासन:
यह आसन कई रोगों से बचाव के लिए फायदेमंद है। शरीर के संतुलन में सुधार, सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए नियमित इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। वीरभद्रासन रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और तनाव को कम कर सकता है। इस आसन से हार्ट रेट नियंत्रित रहता है। हृदय की क्षमता में सुधार और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए वीरभद्रासन को जीवन में शामिल करें।
धनुरासन:
हृदय को मजबूत बनाने के लिए धनुरासन योग लाभकारी होता है। धनुरासन हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनाता है, शरीर को स्ट्रेच और हृदय पर अतिरिक्त पड़ने वाले दबाव को कम करता है। रक्त संचार में सुधार और रक्त परिसंचरण बेहतर कार्य करने में भी सहायक है।
तनाव कम करने, मस्तिष्क शांत रखने और हृदय रोग की समस्या से बचाव के लिए नियमित वृक्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
TagsYogaदिलमजबूतयोगासनYogaHeartStrongYogasana जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





