- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: कामकाजी...

x
Yoga Tips: घरेलू महिलाएं अक्सर घर के कामकाज के लिए खड़ी रहती हैं, भागदौड़ करती रहती हैं लेकिन ऑफिस जाने वाली कामकाजी महिलाएं अधिकतर डेस्क वर्क करती हैं। ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठे रहने से शरीर पर असर पड़ता है। ऐसे में जो महिलाएं डेस्क वर्क करती हैं, उन्हें फिट और एक्टिव रहने के लिए योगासन जरूर करना चाहिए। दिनभर बैठे रहने से पीठ पर प्रभाव पड़ता है, वजन बढ़ सकता है। ऐसे में योगासन शरीर को लचीला और कई बीमारियों से दूर रखने का काम करता है। साथ ही कार्य के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को भी कम करता है। आइए जानते हैं कामकाजी महिलाओं के लिए फायदेमंद योगासन।
पश्चिमोत्तानासन:
इस आसन को करने के लिए जमीन पर दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाकर बैठ जाएं। अब सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए हाथों को आगे की ओर ले जाएं। फिर हाथों की उंगलियों से पैरों की उंगलियों को पकड़ें। कोशिश करें कि इस पोज में आपकी नाक घुटने को छुए। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद पुन: सामान्य अवस्था में आ जाएं।
फायदे- इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है। हड्डियों में लचीलापन आता है। पाचन तंत्र सही रहता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
चक्रासन:
इस आसन को करने के लिए महिलाएं पीठ के बल लेट जाएं और फिर घुटनो को मोडकर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इस पोज में पेट आसमान की तरफ होना चाहिए। आसन करते समय आपसा शरीर एक पुल की तरह लगता है।
फायदे- तनाव दूर होता है। आंखों की रोशनी तेज होती है। चर्बी कम होती है और हाथ, पैर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
चतुरंग दंडासन:
चतुरंग दंडासन करने के लिए संतुलनासन पोज में बैठ जाएं। फिर नीचे की ओर झुकते हुए अपने कोहनी और कंधों को पीठ के स्तर पर ले जाएं।
फायदे- इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट एकदम फिट लगता है। कंधे, पैर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पीठ और कंधे का दर्द दूर होता है।
वशिष्ठासन ;
वशिष्ठासन करने के लिए सबसे पहले संतुलनासन के पोज में आ जाएं, फिर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर रखिए और अपने हाथ से पूरी बाॅडी का भार उठा लें। ठीक यही प्रक्रिया दूसरी ओर से करें।
फायदे- इस आसन से हाथ, भुजा और कंंधे मजबूत होते हैं। कूल्हे और पैर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
TagsYogaमहिलाओंलाभकारीयोगासनYogawomenbeneficialyoga poses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





