- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: आज से ही...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: आज से ही वजन कम करने के लिए इन योग आसनों से करें शुरुआत
Sarita
15 Oct 2025 7:43 AM IST

x
Yoga Tips: वजन नियंत्रण करना चाहते हैं और सेहतमंद रहना है तो कैलोरी को बर्न करें। कैलोरी को बर्न करने के लिए शारीरिक सक्रियता यानी व्यायाम और योग का अभ्यास असरदार होता है। कम समय में अधिक कैलोरी को कम करने के लिए योगाभ्यास भी कर सकते हैं। इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनके नियमित अभ्यास से लगभग आधे घंटे में 200 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है।
सूर्य नमस्कार:
तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास लाभकारी है। सूर्य नमस्कार 12 आसन का सेट है, जिसे करने के लिए एक मिनट का समय लगता है। इतने समय में 13 से 14 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। अभ्यास करने वाले पर निर्भर है कि वह कितनी तेजी से 1 सेट को पूरा कर पाता है।
हलासन:
हलासन का अभ्यास थोड़ा कठिन होता है। लेकिन इसके अभ्यास से हर मिनट 2 से 3 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जितना ज्यादा वक्त आप हलासन करेंगे, कैलोरी उतनी ही ज्यादा बर्न होगी।
पीठ के बल लेटकर हाथों को शरीर से सटा लें और हथेलियों को जमीन की तरफ रखें। अब दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाते हुए दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाए रखें। पैरों पर अपने सिर के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में कुछ देर रहें।
धनुरासन को हठ योग के 12 मूल आसनों में से एक माना जाता है। आसन के अभ्यास से पूरी पीठ को खिंचाव मिलता है और कमर में लचीलापन बढ़ता है व कमर मजबूत होती है। सही ढंग से हलासन के एक मिनट तक अभ्यास से 3-4 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जितनी देर अभ्यास करेंगे, उतनी कैलोरी बर्न कर पाएंगे। इस आसन को करने से लिए पेट के बल लेट कर दोनों पैरों को मोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़कर सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर खींचें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
TagsYogaवजनकमयोगweight lossyogaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





