- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: योग के...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: योग के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार के बारे में जानें
Sarita
3 Aug 2025 8:40 AM IST

x
Yoga Tips: क्या आप अक्सर बिना वजह उदास महसूस करते हैं? हर चीज होते हुए भी मन खाली सा लगता है? तो इसे सिर्फ 'मूड स्विंग' कहकर न टालें। बार-बार उदासी, मन का थक जाना, या खालीपन का एहसास, ये सब किसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन, एंग्जायटी और इमोशनल थकावट आम होती जा रही है, लेकिन इसका इलाज हमारे भीतर ही योग और प्राणायाम में छिपा है।
हार्मोनल असंतुलन:
नींद की कमी या अनियमित दिनचर्या
पोषण की कमी (B12, विटामिन D)
किसी पुराने ट्रॉमा या तनाव का असर
हालांकि अगर लगातार दो हफ्तों से ज़्यादा समय से आप निराशा, अनिच्छा, थकान, या आत्मग्लानि महसूस कर रहे हैं, तो किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें। साथ ही इस तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए नियमित योगाभ्यास करें। योग न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन को भी संतुलित करता है। यहां उदासी और मानसिक थकान से राहत देने वाले योग बताए जा रहे हैं।
भस्त्रिका प्राणायाम:
दिल को मजबूत बनाने, फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने और ऑक्सीजन का फ्लो भी बढ़ाने में भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास असरदार है। यह आसन तनाव और चिंता के प्रभावों का कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। अभ्यास के लिए रोजाना सुबह तीन या पांच मिनट नाक से गहरी और तेज सांस लें और छोड़ें।
अनुलोम विलोम:
यह ब्रीदिंग टेक्निक आपको मानसिक स्थिरता और भावनात्मक संतुलन प्रदान करती है। अनुलोम विलोम प्राणायाम के अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता में राहत मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है।
बालासन एक आरामदायक योगासन है जो शरीर और मन दोनों को शांत करने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता को कम करके, पीठ दर्द से राहत दिलाने, पाचन में सुधार करने और शरीर को आराम देने में सहायक है। बालासन का अभ्यास मानसिक तनाव कम करता और आपके भीतर के डर और असुरक्षा की भावना को शांत करता है।
शवासन:
इस आसन के अभ्यास से तनाव और बेचैनी से राहत मिलती है। यह विश्राम आसन मानसिक थकान को दूर करता है और आपको आंतरिक शांति देता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क शांत और तनाव व हल्के अवसाद से राहत पाने में मदद मिलती है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस आसन से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की शिकायत को दूर किया जा सकता है। शवासन रक्तचाप कम करने में मदद करता है।
TagsYogaयोबीमारियोंउपचारYogaYoDiseasesTreatment जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





