लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: अगर आप योग का पूरा लाभ पाना चाहते हैं तो इसका अभ्यास करने से पहले ये चार काम जरूर करें

Sarita
21 April 2025 10:59 AM IST
Yoga Tips: अगर आप योग का पूरा लाभ पाना चाहते हैं तो इसका अभ्यास करने से पहले ये चार काम जरूर करें
x
Yoga Tips: योग का पूरा लाभ उठाने के लिए केवल आसन और प्राणायाम करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अभ्यास को सही तरीके से किया जाना भी जरूरी है। इसके साथ ही योग से पहले कुछ जरूरी तैयारी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। जब आप अभ्यास से पहले कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो उसका असर गहरा और स्थायी होता है। अगर आप योग का अभ्यास शुरू करने जा रहे हैं, तो यहां दिए जा रहे इन चार कामो को योग से पहले जरूर करें, ताकि शरीर, मन और ऊर्जा तीनों स्तरों पर आपको संपूर्ण लाभ मिल सके।
खाली पेट करें योग
योग करने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले भोजन कर लें। जब पेट खाली होता है, तब शरीर हल्का महसूस करता है और आसनों को सही ढंग से करने में मदद मिलती है। सुबह के समय, जब पाचन तंत्र पूरी तरह खाली हो, तब योग करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।
मल-मूत्र त्याग कर लें
योग से पहले शौच और पेशाब कर लेना चाहिए, ताकि शरीर पूरी तरह से शुद्ध और हल्का महसूस करे। यह केवल शरीर की सफाई ही नहीं, मानसिक एकाग्रता और ध्यान के लिए भी आवश्यक है।
वार्म-अप करें
सीधा कठिन आसन शुरू करने से पहले हल्का स्ट्रेचिंग या वार्म-अप करें। इससे शरीर की मांसपेशियां लचीलापन पाती हैं और चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन वार्म अप विकल्प है।
योगाभ्यास के लिए आराम की अवस्था और सहजता जरूरी है। अधिकतर योग सांस संबंधी क्रिया होते हैं, जिनके अभ्यास के लिए ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए। टाइट कपड़ों से शरीर को सही तरीके से मोड़ने और स्ट्रेच करने में दिक्कत हो सकती है। सूती और ढीले कपड़े पहनकर आप आराम से हिल-डुल सकते हैं और योगासन को सही तरीके से कर सकते हैं।
Next Story