लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: बारिश के मौसम में नहीं झड़ेंगे बाल, आज से शुरू कर दें ये योगासन

Sarita
31 Aug 2025 12:47 PM IST
Yoga Tips: बारिश के मौसम में नहीं झड़ेंगे बाल, आज से शुरू कर दें ये योगासन
x
Yoga Tips: मानसून में बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में अधिकतर लोगों के ज्यादा हेयर फॉल होना शुरू हो जाते हैं। इसका कारण होता है हवा में नमी का बढ़ना, जिससे स्कैल्प पर पसीना और तेल बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने लगते हैं।
इसके अलावा मानसून में अक्सर बाल गीले रहते हैं और सही देखभाल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे गीले बालों को बार-बार ब्रश करने या खींचने से वह टूट सकते हैं। पोषण की कमी, तनाव, फंगल इंफेक्शन के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने और मजबूती व अच्छी ग्रोथ के लिए बालों की सही देखभाल के साथ ही योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करें। कई योग हेयर फॉल को रोकने में असरदार हैं।
उत्तानासन
इस आसन में, आपको अपने पैरों को सीधा रखकर आगे की ओर झुकना होता है। यह आसन सिर्फ बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद नहीं करता है, बल्कि पीठ और पेट के मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
वज्रासन
इस सरल योग से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। पेट संबंधित परेशानियों को कम करता है, जो पतले और झड़ते बालों का मुख्य कारण है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को जमीन पर टिकाकर बैठ जाएं। पल्म्स को ऊपरी जांघों पर रखें। ध्यान की मुद्रा में 5-10 मिनट बैठें।
बालासन
यह आसन तनाव को कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिससे बालों के झड़ने को भी कम किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की मुद्रा में बैठा जाता है और हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए गहरी सांस लेनी होती है।

Next Story