- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: मानसून में...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: मानसून में बिना दवा के सर्दी-जुकाम और बुखार से पाएं छुटकारा, जानें ये योग रहस्य
Sarita
14 July 2025 12:30 PM IST

x
Yoga Tips: योग प्राकृतिक तौर पर कई रोगों से बचाव ही नहीं करता, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने के लिए शरीर का तैयार भी करता है। कुछ आसान योगासन आपकी सेहत की रक्षा कर सकते हैं। इस लेख में उन प्रभावी योगासनों के बारे में जो मानसून में आपकी इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर को डिटॉक्स करने और सर्दी-जुकाम से बचाने में मददगार हैं।
प्राणायाम:
प्राणायाम से फेफड़े मजबूत होते हैं और ऑक्सीजन का प्रवाह सुधरता है। विशेष रूप से अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका मानसून में बेहद लाभकारी हैं। इन प्राणायामोंं के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
ताड़ासन :
यह आसन शरीर में खिंचाव पैदा करता है और श्वसन प्रणाली को बेहतर बनाता है। मानसून में यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
भुजंगासन:
भुजंगासन सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने वाला योग है। भुजंगासन फेफड़ों को मजबूत बनाता है और साइनस या बलगम की समस्या से राहत दिलाता है।
वज्रासन:
यह आसन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। बारिश के मौसम में पाचन कमजोर हो जाता है। खाने के बाद 5 मिनट वज्रासन में बैठने से गैस, एसिडिटी और अपच से बचा जा सकता है।
यह प्राणायाम शरीर को ठंडक भरा और शांत रखने में मदद करता है। यह योग मानसून में शरीर के तापमान को संतुलित करता है और तनाव को भी कम करता है।
TagsYogaमानसूनदवासर्दी-जुकामबुखारछुटकारायोग YogaMonsoonMedicineCold and feverReliefYoga जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





