लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: सांस फूलने पर करें ये योगासन

Sarita
8 Aug 2025 6:48 AM IST
Yoga Tips:  सांस फूलने पर करें ये योगासन
x
Yoga Tips: अगर आपको थोड़ी सी भी शारीरिक गतिविधि करने पर सांस फूलने या जल्दी-जल्दी हांफने जैसा महसूस होने लगे, तो यह फेफड़ों की कमजोरी का संकेत हो सकता है। कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करके आप अपने फेफड़ों की क्षमता बढ़ा सकते हैं और सांस लेने की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपको सांस फूलने की समस्या में सुधार दिखाई देगा और आपके फेफड़े पहले से अधिक मजबूत होंगे।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
अनुलोम विलोम के अभ्यास से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। सांस फूलने की समस्या कम होती है और शरीर ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है। आरामदायक मुद्रा में बैठकर रीढ़ सीधी रखें। फिर दाहिने हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका बंद करें और बाईं नासिका से गहरी सांस लें। अब बाईं नासिका बंद करके दाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया दूसरी तरफ से भी दोहराएं। रोज इस प्राणायाम को 5-10 मिनट करें।
कपालभाति के अभ्यास के लिए सीधा बैठें और पेट को ढीला छोड़ें। तेजी से नाक से सांस बाहर निकाले और पेट को अंदर करें। यह प्रक्रिया लगातार 50-100 बार करें। कपालभाति प्राणायाम करने से फेफड़ों की सफाई होती है। सांस से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है।
Next Story