लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: जिम नहीं जा पा रहे? ये 30 मिनट का योग वर्कआउट तेजी से जलाएगा कैलोरी

Sarita
18 Feb 2026 9:50 AM IST
Yoga Tips: जिम नहीं जा पा रहे? ये 30 मिनट का योग वर्कआउट तेजी से जलाएगा कैलोरी
x
Yoga Tips: योग सिर्फ स्ट्रेचिंग नहीं करता है, बल्कि सही तरीके से किया जाए तो यह कैलोरी बर्न करने, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने का प्रभावी तरीका है।
अगर आप बिना जॉइंट्स पर दबाव डाले फिट होना चाहते हैं, तो योग एक प्रभावी और टिकाऊ वर्कआउट है। सही शैली, सही गति और नियमित अभ्यास से आप आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं और अपनी फिटनेस को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।
क्या योग से सच में कैलोरी बर्न होती है?
योग की अलग-अलग शैलियाँ अलग स्तर की कैलोरी बर्न करती हैं। उदाहरण के लिए,
हठ योग – मध्यम स्तर की कैलोरी बर्न
विन्यास योग – तेज़ फ्लो के कारण अधिक कैलोरी बर्न
पावर योग – हाई-इंटेंसिटी योग, जिम वर्कआउट जैसा असर
अष्टांग योग – स्ट्रेंथ और स्टैमिना का कॉम्बिनेशन
सूर्य नमस्कार से शुरुआत करें:
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर का डायनामिक वर्कआउट है।
10–12 राउंड करने से अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है और शरीर वार्मअप हो जाता है।
विन्यास फ्लो अपनाएं:
विन्यास योग में पोज़ एक-दूसरे से लगातार जुड़े होते हैं।
इससे हार्ट रेट बढ़ती है और कार्डियो जैसा प्रभाव मिलता है।
पावर योग ट्राई करें:
पावर योग तेज़ गति और मसल एंगेजमेंट पर आधारित है।
यह फैट लॉस और मसल टोनिंग के लिए प्रभावी है।
होल्ड टाइम बढ़ाएं:
प्लैंक, वीरभद्रासन या चेयर पोज़ को 30–60 सेकंड होल्ड करें।
इससे मसल्स पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसा असर पड़ता है।
प्राणायाम के साथ एक्टिव रेस्ट लें:
कपालभाति और भस्त्रिका जैसे श्वास अभ्यास मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं।
HIIT स्टाइल योग करें:
तेज़ फ्लो और छोटे ब्रेक यानी ज्यादा कैलोरी बर्न करने का तरीका है। उदाहरण के लिए
1 मिनट सूर्य नमस्कार
30 सेकंड प्लैंक
30 सेकंड आराम
हफ्ते में 4–5 दिन अभ्यास करें
नियमितता ही असली चाबी है। हफ्ते में कम से कम 4 दिन 30–40 मिनट योग करें।
डाइट और हाइड्रेशन पर ध्यान दें:
योग वर्कआउट के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त पानी ज़रूरी है।
खाली पेट या हल्के भोजन के बाद अभ्यास करें।
30 मिनट का फैट-बर्न योग वर्कआउट प्लान
समय
अभ्यास
5 मिनट
वार्मअप और स्ट्रेच
10 मिनट
सूर्य नमस्कार (8–10 राउंड)
10 मिनट
पावर योग फ्लो
5 मिनट
कोर स्ट्रेंथ और प्लैंक
कूल डाउन और शवासन
ध्यान रखने योग्य बातें"
शुरुआत में ओवरडू न करें
सही फॉर्म सीखें
दर्द होने पर रुकें
जरूरत हो तो प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की मदद लें
Next Story