- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: माइग्रेन की...
लाइफ स्टाइल
Yoga: माइग्रेन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये योगासन, नियमित रूप से करें अभ्यास
Sarita
2 Jan 2026 10:25 AM IST

x
Yoga: माइग्रेन की समस्या में मरीज को थोड़ी- थोड़ी देर में सिर के आधे हिस्से में बहुत तेज दर्द उठता है। यह दर्द कितनी ही देर तक रह सकता है। इस दौरान मरीज रोशनी और तेज ध्वनि से चिढ़ने लगता है। माइग्रेन के उपचार के लिए सिर्फ दवाएं पर्याप्त नहीं होती हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि दिमाग को शांत रखने के लिए प्रतिदिन कुछ आसनों का अभ्यास करें। ऐसा करने से आपको जल्द से जल्द आराम मिलेगा और साथी ही सिर दर्द में भी राहत रहेगी। अगली स्लाइड्स से जानिए माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए किए जाने वाले योगासनों के बारे में।
उष्ट्रासन:
उष्ट्रासन को कई सारे लोग कैमल पोज़ कहते हैं क्योंकि इस आसन को करने पर ऊंट जैसी आकृति बनती है। माइग्रेन के मरीजों को इस आसन को करने की विशेष रूप से सलाह दी जाती है। इसे करने के लिए अपने घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाइए। अपने हाथों से अपनी एड़ियों को पकड़ लीजिए। कमर को मोड़कर एक आर्क बना लीजिए। 30 सेकंड तक आसमान की ओर देखते रहिए।
पश्चिमोत्तानासन:
माइग्रेन के मरीजों के लिए पश्चिमोत्तानासन इसलिए लाभकारी है क्योंकि इसके अभ्यास से मस्तिष्क शांत होता है और तनाव दूर होता है। माइग्रेन के दौरान होने वाले सिरदर्द से भी इस आसन को करने पर आराम मिलता है। इसे करने के लिए पांवों को लंबे करके बैठ जाइए। ध्यान रहे कि पांव एकदूसरे से चिपके हुए हों। हाथों को पैर के अंगुठे की ओर ले जाते हुए आगे की तरफ झुकें। 15 से 30 सेकंड तक इसे करने का प्रयास करें।
शवासन:
शवासन को सबसे आसान आसन माना जाता है। ये आपको न सिर्फ़ रिलैक्स करता है बल्कि माइग्रेन के लिए भी काफी कारगर है। इसे करने के लिए जमीन पर अपनी पीठ के बल लेट जाइए। अपने पैरों को थोड़ा खोल लीजिए। अपने हाथों को भी फैला लीजिए, हथेलियां ऊपर की तरफ़ होनी चाहिए। आंखें बंद करके गहरी सांस लीजिये। 10 से 15 मिनट तक प्रतिदिन इस आसन को कीजिए।
बालासन को प्रतिदिन करने से शरीर को आराम तो मिलता ही है। साथ ही ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन यानी खून का बहाव भी बढ़ता है, जो कि माइग्रेन के मरीजों के लिए बहुत आवश्यक है। इसे करने के लिए जमीन पर अपने घुटनों और हाथों के बल बैठ जाइए। अब अपने हाथों को थोड़ा आगे की तरफ बढ़ाइए। तलवों को आपस में जोड़कर उनपर बैठने की कोशिश करिए। सिर को धीरे से जमीन पर रख लीजिए। 30 सेकंड तक ऐसे ही बैठे रहिए।
TagsYogaमाइग्रेनसमस्यानिजात Yogamigraineproblemrelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





