- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: ये 4 डिजिटल...
लाइफ स्टाइल
Yoga: ये 4 डिजिटल फेस योगा ट्रिक्स बदल देंगी आपकी त्वचा की किस्मत
Sarita
27 July 2025 10:48 AM IST

x
Yoga: आज हम आपको ऐसे फेस एक्सरसाइज़ बताएंगे जो आपको इन सभी समस्याओं से राहत दिलाएंगे। जिन्हें हम डिजिटल फेस योगा के नाम से जानते हैं। आज हम आपको वो 4 सुपर आसान फेस योगा मूव्स बताएंगे, जो न सिर्फ़ चेहरे की थकान दूर करेंगे, बल्कि आपको तुरंत निखार और लंबे समय तक कसाव भी देंगे, वो भी बिना एक भी रुपया खर्च किए।
फेशियल योगा से क्या क्या फायदा होता है:
ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है.
स्किन में टाइटनेस और ग्लो आता है.
एजिंग की रफ्तार स्लो हो जाती है.
फेस का फुल जिम! ट्राय करें ये 4 फेस योगा मूव्स:
कपाल रंद्र धौती:
यह स्किन की डीप क्लीनिंग करता है. क्योंकि यह ऐसी तकनीक है जो चेहरे और मस्तिष्क की इंटरनल सफाई करती है.
चेहरा और हाथ धोकर सुखा लें
सीधे बैठें और फोरहेड पर हल्का प्रेशर देते हुए मसाज करें
अब उंगलियां नाक के पास रखें और धीरे-धीरे कानों तक घुमाएं
गर्दन को ऊपर की दिशा में हल्के हाथ से मसाज करें
यदि स्किन पर पिंपल्स या इरिटेशन है, तो मसाज स्किप करें
सिंहासन:
सिंहासन एक ऐसा पोज है जिससे चेहरे की नसें एक्टिव होती हैं, जिससे ग्लो और फ्रेशनेस बढ़ता है.
कैसे करें:
सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और हाथ जमीन पर रखें
मुंह पूरा खोलें, जीभ बाहर निकालें
आंखें चौड़ी करके ऊपर देखें
10-20 सेकेंड ऐसे ही रहें, फिर धीरे से सामान्य पोज में आ जाएं
पाउट पोज:
पाउट पोज से गर्दन और गालों की स्किन टोन होती है, फाइन लाइन्स कम होती हैं.
कैसे करें:
सीधे बैठें और चेहरा ऊपर उठाएं
होठों को पाउट पोज़ में बाहर की ओर स्ट्रेच करें
10 सेकेंड रोकें, फिर नॉर्मल पोज़ में आएं
इसे 5 बार दोहराएं
बैलून पोज:
बैलून पोज स्किन डिटॉक्स का सबसे आसान तरीका है. क्योंकि यह सांसों से फेस को डिटॉक्स करता है वो भी बिल्कुल नैचुरल तरीके से.
सबसे पहले गहरी सांस लें और उसे मुंह में भरें
फिर उंगलियां होठों पर रखें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें
अब इसे 5-7 बार रिपीट करें
TagsYogaडिजिटलफेसयोगाYogaDigitalFaceYoga जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





