- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kitchen Tips And...
लाइफ स्टाइल
Kitchen Tips And Tricks: इन आसान ट्रिक्स से बनाएं मुलायम और स्पंजी इडली या ढोकला
Sarita
27 Jun 2025 9:39 AM IST

x
Yoga Rules: आज के समय में खुद को फिट रखने के लिए लोग जिम जाने के साथ-साथ योग भी करने लगे हैं। योग करने से न सिर्फ उनके शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि साथ ही में मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार आता है। अपने शरीर को सुडौल और सुंदर बनाना हो या फिर तनाव मुक्त रहना हो तो आप योग को अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं।
योग को लोग अपनी जीवनशैली में शामिल तो कर लेते हैं, लेकिन अक्सर वो इसे करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसका असर उनके शरीर पर पड़ता है। इसी के चलते हम यहां आपको योग के 5 सबसे अहम नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको आप भी रट लें, ताकि यो आपके शरीर को सिर्फ लाभ ही पहुंचाए।
सही जगह पर करें योग:
योग करने का पहला नियम यही है कि इसे कभी भी बंद कमरे में न करें। योग हमेशा ऐसी जगह पर करना चाहिए, जहां खुली हवा आती-जाती हो। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शोरगुल वाली जगह पर योग करने से उचित लाभ नहीं मिलेगा।
खाली होना चाहिए पेट:
कभी भी खाना खाने के बाद योग न करें। इससे आपको पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको रात के समय योग करना है तो खाने के बाद कम से कम 3-4 घंटे का गैप रखें।
कभी भी बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के योग न करें। पहले अच्छी तरह से सीख लें, उसके बाद ही अकेले में योग करें। क्योंकि एक बार किया गया गलत आसन आपके साथ कई परेशानियों को पैदा कर सकता है। गलत आसन करने से आपके शरीर में भी दिक्कतें हो सकती हैं।
जबरदस्ती न करें:
योग करते समय यदि कोई आसन कठिन है, तो उसे करने के लिए खुद को फोर्स न करें। खुद को फोर्स करने से भी आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि कोई आसन कठिन लग रहा है तो धीरे-धीरे उसे करने का अभ्यास करें, लेकिन जबरदस्ती न करें।
बीमारी के दौरान करें सिर्फ ध्यान:
यदि आप बीमार हैं तो योग करने की जगह सिर्फ ध्यान केंद्रित करें। योग करने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए सिर्फ ध्यान करें, ताकि इससे आपको मानसिक रूप से मजबूती मिले।
Next Story





