लाइफ स्टाइल

Yoga:इन आसनों के नियमित अभ्यास से मिलेगी मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत

Sarita
2 Jan 2026 9:55 AM IST
Yoga:इन आसनों के नियमित अभ्यास से मिलेगी मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत
x
Yoga: मासिक धर्म के दौरान कई सारी महिलाएं दर्द के कारण परेशान हो जाती हैं। उन्हें पेट, कमर में इतना दर्द होता है कि वह कोई कार्य ही नहीं कर पाती हैं। इन दिनों कब्ज, तनाव आदि की समस्या भी होती रहती है। ऐसे में यह समय महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होता है। कई महिलाएं दवा का सेवन करती हैं, जिनके दुष्परिणाम यह होते हैं कि उनके मासिक चक्र में अनियमितता आ जाती है। इसलिए योग ही ऐसा उपचार है जिसकी सहायता से आप मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से आराम से राहत पा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में बताए गए आसनों का अभ्यास करके आप आसानी से इस समय को बिना दर्द के गुजार सकती हैं।
धनुरासन:
धनुरासन करने पर शरीर की आकृति धनुष जैसी दिखाई पड़ती है इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। जब शरीर तीर कमान की मुद्रा में होता है तो पेट पर पूरा जोर पड़ता है जिससे पेट की मांसपेशियों तथा प्रजनन अंगों को ताकत मिलती है और मासिक धर्म की असहजता तथा कब्ज से राहत मिलती है। मासिक धर्म के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार ही इस योग का अभ्यास करें।
उष्ट्रासन:
उष्ट्रासन को कैमल पोज भी कहा जाता है। इस आसन को करते वक्त शरीर का सामने का भाग खींचा जाता है, जिससे कि पीठ के निचले भाग का दर्द कम होता है तथा मासिक धर्म के दौरान पेटदर्द में भी इसके अभ्यास से कमी आती है। यदि मासिक चक्र अनियमित है तो प्रतिदिन इसके अभ्यास से मासिक चक्र नियमित हो जाता है और रक्त प्रवाह भी सामान्य रहता है इसलिए 15 से 20 सेकंड तक इसका अभ्यास प्रतिदिन करें।
भुजंगासन:
भुजंगासन में शरीर का पोज कोबरा के समान होता है इसलिए इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस आसन करते वक्त शरीर की आकृति ऐसी बनती है पेट अपने आप खिंचाता है। इस क्रिया के दौरान मासिक धर्म का दर्द कम होता है तथा इन दिनों कई सारी महिलाओं को थकान व तनाव भी होता है जिस वजह से वे चिढ़चिढ़ करने लगती हैं। आसन को करने से इस समस्या का समाधान भी हो जाता है।
मत्स्यासन को करते वक्त पीठ को ऊपर उठाना होता है जिस वजह से पेट की मांसपेशियों में भी खिंचाव होता है। जिस वजह से पेडू में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। मासिक धर्म के दौरान सुबह उठते ही इस आसन का अभ्यास करने से पूरे दिन दर्द में राहत रहती है। इस आसन को करने से पूर्व दो से तीन गहरी सांस जरूर लें। ऐसा करने से परिणाम और भी बेहतर होंगे।
Next Story