- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga : 20 मिनट योग...

x
Yoga : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या है। लोग वजन कम करने के लिए जिम जाते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाकर और महंगे ट्रेनर की देखरेख में शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है, लेकिन जिम जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में आप घर पर रहकर भी फिट और स्लिम बन सकते हैं। इसका एक प्राकृतिक और सस्ता तरीका है योग। योगासन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में भी मदद करते हैं। यह शरीर को लचीला भी बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर कई बीमारियों से बचाते हैं। इस लेख में ऐसे ही पांच कारगर योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो खासतौर पर पेट, जांघों और कूल्हों की चर्बी कम करने में मदद करते हैं।
उत्कटासन:
इस आसन का अभ्यास जांघों और हिप्स को टोन करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। उत्कटासन का अभ्यास पेट, जांघों और पीठ के लिए बहुत प्रभावी होता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर अपने हाथों को आगे की ओर फैलाएं। घुटनों को मोड़कर बैठने की मुद्रा बनाएं, जैसे किसी कुर्सी पर बैठे हों। 20-30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सीधे खड़े हो जाएं। इसका अभ्यास पांच बार करें।
त्रिकोणासन:
त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर संतुलित रहता है। ये आसन साइड फैट, कमर और पेट के आसपास की चर्बी को कम करता है। त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अपने हाथों को कंधे के स्तर तक फैलाएं और श्वास लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर को छूने की कोशिश करें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।
नौकासन:
नौकासन पेट और जांघों की चर्बी घटाने के लिए सबसे असरदार योग है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे लेटकर हाथों को शरीर के बगल में रखें। फिर सांस लेते हुए पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को एक साथ ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखें और इस स्थिति में 10-15 सेकेंड रुकें। फिर धीरे-धीरे वापस पुरानी स्थिति में आ जाएं। इसे 30 सेकंड होल्ड करके तीन सेट करें।
भुजंगासन:
पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और पीठ को भी मजबूत बनाने में भुजंगासन का अभ्यास मदद करता है। इस आसन को तीन से पांच बार दोहराना चाहिए। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। अब श्वास लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। कुछ पल इसी स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएं। इस क्रिया को पांच से सात बार दोहराएं।
कपालभाति प्राणायाम शक्तिशाली श्वास व्यायाम है जो पेट की चर्बी कम करने में बेहद असरदार है। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पेट साफ रहता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठें और अपनी कमर सीधी रखें। गहरी सांस लेते हुए तेजी से पेट को अंदर करें और सांस को छोड़ें। लगातार दो से तीन मिनट तक इस आसन को दोहराएं। इसका अभ्यास रोजाना सुबह पांच से 10 मिनट करना चाहिए।
TagsYogaवजनWeightजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





