- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: योग को लेकर...
लाइफ स्टाइल
Yoga: योग को लेकर लोगों में हैं कुछ गलतफहमियां, जानें इन सबकी सच्चाई
Sarita
18 May 2025 11:36 AM IST

x
Yoga: वैसे तो योग के अनेकों फायदे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों के बीच योग को लेकर काफी भ्रमित स्थिति बनी हुई है। इन भ्रमों की वजह से भी ज्यादातर लोग योग करने से पीछे हटते हैं। इसी के चलते कुछ अफवाहों की सच्चाई आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने जीवन में योग को स्थान दे सकें।
Myths - योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए होता है
अक्सर लोगों को लगता है कि योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए किया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप नियमित रूप से योग करेंगे तो ये शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होगा। इसकी वजह से तनाव कम होता है, ध्यान केंद्रित होता है और आत्म संतुलन भी बढ़ता है।
Myths - सिर्फ फिट लोग ही योग कर सकते हैं
अक्सर लोगों में ये भ्रम होता है कि योग सिर्फ वही लोग कर सकते हैं जो फिट होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। भले ही शुरुआत में थोड़ी परेशानी आती है, लेकिन जब आप नियमित रूप से योग करेंगे तो इससे आपका शरीर खुद व खुद ही फिट हो जाएगा।
Myths - वजन कम करने में नहीं आता काम
लोगों को लगता कि वजन कम करने में योग नहीं बल्कि सिर्फ एक्सरसाइज ही काम आती है, जबकि ऐसा नहीं है। नियमित रूप से योग करने से न सिर्फ मेटाबॉलिजम तेज होता है, बल्कि इसकी वजह से हॉर्मोन बैलेंस, डाइजेशन सुधारने और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है। इन सभी की वजह से आप आसान तरह से वजन भी घटा सकते हैं।
Myths - योग के लिए चाहिए घंटों का समय
जिम जाने के लिए कम से कम एक से दो घंटे आपके पास होने चाहिए, लेकिन योग के साथ ऐसा नहीं है। यदि आप नियमित रूप से सिर्फ 15-20 मिनट भी योग करते हैं तो ये आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाएगा। हर रोज सिर्फ कुछ आसान, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने से भी लाभ मिलता है।
ऐसा बिल्कुल नहीं है। योग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। चाहे बच्चे हों, युवा हों या हों बुजुर्ग, सभी योग से शारीरिक और मानसिक शांति पा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है और न ही महंगे उपकरण या स्पेशल ड्रेस की। इसे घर में, पार्क में या किसी शांत जगह पर किया जा सकता है।
TagsYogaयोगगलतफहमियांMisconceptionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





