- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: जानिए शिल्पा,...
लाइफ स्टाइल
Yoga: जानिए शिल्पा, करीना से लेकर दीपिका पादुकोण तक के पसंदीदा योगासन
Sarita
1 Nov 2025 11:25 AM IST

x
Yoga: आज फिटनेस सिर्फ जिम तक सीमित नहीं है योगा अब बॉलीवुड स्टार्स की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। जहाँ कभी सेलिब्रिटी सुबह की शुरुआत वर्कआउट या पिलाटीज़ से करते थे, अब वे योगा के ज़रिए शरीर और मन दोनों को संतुलित रखते हैं। करीना कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, हर स्टार का अपना पसंदीदा योगासन है जिसने उन्हें न सिर्फ फिट बल्कि ग्लोइंग और एनर्जेटिक बनाए रखा है। अगर आप भी अपनी फिटनेस रूटीन में देसी टच लाना चाहती हैं, तो जानिए बॉलीवुड के इन सेलेब्स से प्रेरित योगासन।
सेलेब योगा फिटनेस के 3 मंत्र सीख सकते हैं। पहला, नियमितता यानी रोज कुछ मिनट योग को दें। दूसरा, संतुलन जिसमें शरीर के साथ मन को भी शांत करें और तीसरा सादगी, यानी महंगे जिम नहीं, बल्कि बस एक योगा मैट काफी है।
शिल्पा शेट्टी का सूर्य नमस्कार:
शिल्पा शेट्टी का नाम योगा के साथ जुड़ा सबसे बड़ा नाम है। वह रोजाना सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करती हैं। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, रक्त संचार बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। उनका मंत्र है “योगा सिर्फ एक्सरसाइज़ नहीं, एक जीवनशैली है।”
करीना कपूर खान:
करीना अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जानी जाती हैं। उनका पसंदीदा योगासन है वीरभद्रासन। यह न सिर्फ पैरों और पेट को टोन करता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। करीना कपूर खान मानती हैं कि हर आसन में स्ट्रेंथ और ग्रेस दोनों होने चाहिए।
आलिया भट्ट:
चक्रासन से एनर्जी बूस्ट होती है और आलिया भट्ट लचीलापन और एनर्जी के लिए चक्रासन का अभ्यास करती हैं। यह आसन शरीर के हर हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। उनके फिटनेस कोच बताते हैं कि आलिया हफ्ते में कम से कम 4 दिन योग करती हैं।
दीपिका पादुकोण:
दीपिका मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान की बड़ी समर्थक हैं। वह रोज़ाना पद्मासन और ध्यान (Meditation) करती हैं जिससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। उनका कहना है कि योगा ने मुझे बैलेंस सिखाया, स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर दोनों जगह
मिलिंद सोमन:
रनिंग के साथ योग का संतुलन जबर्दस्त है। मिलिंद सोमन के लिए योग शरीर को रीसेट करने का तरीका है। वह भुजंगासन और नौकासन जैसे आसनों से अपनी स्टैमिना और फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखते हैं। उनकी फिटनेस फिलॉसफी सीधी है, “नेचर से जुड़ो, शरीर खुद मजबूत हो जाएगा।
TagsYogaशिल्पाकरीनायोगासन YogaShilpaKareenaYoga poses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





