- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga : सर्दी-खांसी से...
लाइफ स्टाइल
Yoga : सर्दी-खांसी से परेशान हैं, तो इस योग से मिलेगा आराम
Sarita
1 Dec 2025 11:27 AM IST

x
Yoga : ठंडी हवा, संक्रमण, कमजोर इम्युनिटी और सूखी जलवायु गले व फेफड़ों पर असर डालती है। बार-बार खांसी आना न केवल असुविधाजनक होता है, बल्कि शरीर को थका भी देता है। खांसी के इलाज के लिए लोग दवाओं या घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं। लेकिन प्राकृतिक तरीके से खांसी से राहत पाने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। इसका एक फायदा ये भी है कि योग सिर्फ खांसी से आराम नहीं देंगे, बल्कि जुकाम, अन्य मौसमी बीमारियों से भी राहत दिलाएंगे। साथ ही इम्यूनिटा मजबूत कर कई रोगों से लड़ने की शक्ति देगा।
भस्त्रिका प्राणायाम :
भस्त्रिका प्राणायाम फेफड़ों को खोलता है, जमाव कम करता है और खांसी में राहत देता है। इसके नियमित अभ्यास से श्वसन तंत्र मजबूत होता है। बलगम पिघलता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अभ्यास के लिए रीढ़ सीधी रखकर बैठें। नाक से तेजी से सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। इस प्रक्रिया को 20–30 राउंड करें।
कपालभाति प्राणायाम:
यह प्राणायाम फेफड़ों की सफाई करने में मदद करता है और खांसी व बलगम को कम करता है। इससे सर्दी-खांसी में तेजी से राहत मिलती है। साथ ही साइनस की समस्या भी कम होती है। कपालभाति का नियमित अभ्यास फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है। कपालभाति का अभ्यास करने के लिए आराम से बैठें। पेट को अंदर की ओर खींचते हुए सांस जोर से बाहर छोड़ें। इसे 30 से 60 स्टोक करें।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
यह सर्दी और खांसी में सबसे लोकप्रिय योग तकनीक है। अनुलोम विलोम का अभ्यास नासिका मार्ग खोलता है और फेफड़ों को मजबूती देता है। यह प्राणायाम श्वसन तंत्र में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर बनाता है। खांसी और जकड़न में राहत देता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। अभ्यास के लिए दाहिने नथुने को बंद कर बाएं से सांस लें। फिर बाएं को बंद कर दाएं से सांस बाहर छोड़ें। इस क्रिया को पांच से 10 मिनट तक करें।
भुजंगासन:
यह योगासन फेफड़ों को फैलाता है और जमाव हटाता है। भुजंगासन के अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जैसे खांसी में आराम देने के साथ ही फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है और सीने का दबाव करने में सहायक है। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं। दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाकर शरीर को उठाएं। इस स्थिति में 10 से 15 मिनट तक रुकें।
ध्यान रखें जल्दी लाभ पाने के लिए योग के साथ ही रोजाना गुनगुना पानी पिएं। भाप लें और धूल या ठंडी हवा से बचें। सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।cccc
TagsYogaसर्दी-खांसीयोगआराम Yogacold and coughyogarelaxation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





