- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga :हार्ट अटैक के...
लाइफ स्टाइल
Yoga :हार्ट अटैक के खतरे को करना है कम तो रोजाना करें 30 मिनट के ये पांच योगासन
Sarita
4 July 2025 7:22 AM IST

x
Yoga : योग हमारे शरीर के बाहरी अंगों को तो फ्लेक्सिबल और मजबूत बनाने में हेल्प करता ही है, इसके साथ में शरीर के अंदरूनी अंगों के लिए भी योगा बेहद फायदेमंद है. हार्ट की हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए ताड़ासन करें. ये काफी आसान योगासन है और हार्ट के साथ ही पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है|
दिल की सेहत को अच्छा रखने के लिए किए जाने वाले योगासनों में से एक है वीरभद्रासन. इसे करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. इस आसन को करने से शरीर के संतुलन में सुधार होता है और रक्त परिसंचरण भी अच्छा रहता है. यह आसन स्ट्रेस को कम करता है और हार्ट रेट को सही रखने में हेल्पफुल है जिससे दिल की कार्यक्षमता में सुधार होता है|
हार्ट हेल्थ को अच्छा रखने के लिए उत्तानासन करना चाहिए. इस आसन को करने के दौरान जब शरीर आगे की ओर झुकता है तो ब्लड का सर्कुलेशन दिल की ओर बढ़ने लगता है. जिससे हार्ट की काम करने की क्षमता बेहतर बनती है. इस आसन को करने से जांघ, घुटनों, टखनों और स्पाइन की मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है|
दिल को स्वस्थ रखने के लिए भुजंगासन भी सबसे फायदेमंद योगासन में से एक है. इसका नियमित रूप से कुछ मिनट अभ्यास करना दिल के ब्लॉकेज को खोलने में कारगर हो सकता है. वहीं इस आसन को करने से पेट की चर्बी को कम करने में हेल्प मिलती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं|
दिल को स्वस्थ रखना है तो प्राणायाम करना बेहतरीन माना जाता है. रोजाना कुछ मिनट तक अनुलोम-विलोम करने से सांस संबंधी समस्याओं में तो लाभ मिलता ही है. यह दिल के स्वास्थ्य में भी सुधार लाने में कारगर है. अनुलोम-विलोम में स्ट्रेस को कम करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक है|
TagsYogaहार्ट अटैकयोगासनYogaHeart AttackYogasana जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





