- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: अगर आप...

x
Yoga: कभी-कभी रिश्तों में दूरी आने पर आप खुद को टूटा हुआ महसूस करते हैं, लेकिन योग आपको भीतर से मज़बूत बनाता है। यह आत्म-स्वीकृति, आत्म-प्रेम और मानसिक स्थिरता को जन्म देता है। भावनात्मक उपचार के लिए योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय है। अगर आप भी अपने साथी से दूरी के कारण अकेलापन महसूस करते हैं या तनावग्रस्त हैं, तो आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
पार्टनर से दूरी होने पर मानसिक रूप से दिख सकते हैं ये लक्षण:
हर वक्त बेचैनी या घबराहट
अकेलापन और खालीपन महसूस होना
अनचाहा रोना या मूड स्विंग
आत्म-संकोच या आत्मग्लानि
ध्यान की कमी और थकान
नींद न आना या ज्यादा सोना
यह लक्षण धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप अपने रिश्ते को सुधार नहीं पा रहे हैं तो सबसे पहले खुद को संभालना जरूरी है।
मानसिक थकान और भावनात्मक दर्द से राहत पाने के लिए योग
शवासन :
यह विश्राम आसन मानसिक थकान को दूर करता है और आपको आंतरिक शांति देता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क शांत और तनाव व हल्के अवसाद से राहत पाने में मदद मिलती है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस आसन से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की शिकायत को दूर किया जा सकता है। शवासन रक्तचाप कम करने में मदद करता है
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
यह ब्रीदिंग टेक्निक आपको मानसिक स्थिरता और भावनात्मक संतुलन प्रदान करती है। अनुलोम विलोम प्राणायाम के अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता में राहत मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है।
बालासन:
बालासन एक आरामदायक योगासन है जो शरीर और मन दोनों को शांत करने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता को कम करके, पीठ दर्द से राहत दिलाने, पाचन में सुधार करने और शरीर को आराम देने में सहायक है। बालासन का अभ्यास मानसिक तनाव कम करता और आपके भीतर के डर और असुरक्षा की भावना को शांत करता है।
सेतुबंधासन:
यह हॉर्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाता है। सेतुबंधासन मांसपेशियों को मजबूत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है
अकेलेपन से लड़ने में सबसे प्रभावी तरीका हैं मेडिटेशन करना या ध्यान लगाना। हर दिन 10-15 मिनट का ध्यान आपकी सोच बदल सकता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक शांति मिलती है और तनाव व अवसाद की स्थिति से राहत मिलती है। ओवरथिंकिंग भी कम हो सकती है। मन विचलित हो तो आंखें बंद करके लंबी सांस लें।
TagsYogaतनावग्रस्तयोगYogastressedyoga जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





