- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga For Weight Loss: ...
लाइफ स्टाइल
Yoga For Weight Loss: वजन कम करने के लिए रोज़ाना इन योगा पोज़ का अभ्यास करें
Sarita
16 Dec 2025 10:53 AM IST

x
Yoga For Weight Loss: अगर आप नियमित योगासन करते हैं, साथ ही कुछ जरूरी टिप्स को अपनाते हैं, तो असर जल्दी दिखाई देता है। खाली पेट या हल्के पेट में योग करने, मीठा-तला और पैकेज्ड फूड कम करने, पर्याप्त पानी पीने और जरूर नींद लेने से पेट की चर्बी और वजन जल्दी कम करना आसान हो जाता है। अभ्यास के सात से 10 दिन में ही शरीर हल्का महसूूस होने लगता है, सूजन और जकड़न कम होती है। 15 से 21 दिनों में पेट की चर्बी पर फर्क दिखने लगता है। और 45 दिनों में कपड़े ढीले महसूस होने लगते हैं। वहीं लगातार योग जारी रखने पर 90 दिनों में शरीर का शेप साफ नजर आएगा।
वजन घटाने में असरदार योगासन:
सूर्य नमस्कार:
इसे योग का संपूर्ण पैकेज कहा जाए तो गलत नहीं है। यह 12 आसनों का क्रम है, जो फैट बर्निंग, मेटाबॉलिज़्म और हार्मोन बैलेंस तीनों पर काम करता है। रोज़ 10–12 राउंड से शुरुआत करें।
कपालभाति प्राणायाम:
पेट की चर्बी के लिए सबसे प्रभावी श्वास क्रिया है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और जमा फैट को धीरे-धीरे पिघलाता है। सुबह खाली पेट 5–10 मिनट इसका नियमित अभ्यास कर सकते हैं।
भुजंगासन:
भुजंगासन से पेट, कमर और जांघों की चर्बी पर सीधा असर देखने को मिलता है। रीढ़ मज़बूत होती है और शरीर की जकड़न टूटती है।
धनुरासन:
यह आसन पेट पर सीधा दबाव डालता है, जिससे फैट बर्निंग तेज़ होती है। इसके अभ्यास से पाचन सुधरता है और शरीर हल्का महसूस होता है।
त्रिकोणासन कमर और साइड फैट के लिए असरदार है। ये ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।
TagsYogaWeight Lossवजन कमयोगाYogaWeight Loss जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





