- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga For Height: लंबाई...

x
Yoga For Height: लड़कियों की लंबाई नेचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए फिजिकल एक्टिविटीज केे साथ ही योग असरदार है। योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि रीढ़ की हड्डी को सीधा कर, हार्मोनल बैलेंस और मांसपेशियों की ग्रोथ में मदद करता है। खासकर किशोरावस्था में यदि लड़कियां नियमित योग करें तो उनकी लंबाई बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं लड़की की हाइट बढ़ाने के लिए प्रभावी योगासन।
लड़कियों की लंबाई बढ़ाने वाले असरदार योगासन:
ताड़ासन:
यह आसन शरीर में खिंचाव पैदा करता है और श्वसन प्रणाली को बेहतर बनाता है।। ताड़ासन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है और शरीर को स्ट्रेच करता है। इसका रोजाना 5 से 10 बार अभ्यास फायदेमंद होता है। लंबाई बढ़ाने के साथ ही मानसून में यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
भुजंगासन:
भुजंगासन को अंग्रेजी में Cobra Pose कहा जाता है। नाम से ही स्पष्ट है कि इस आसन में शरीर की मुद्रा सांप की तरह होती है। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर शरीर को ऊपर उठाते हैं। इस आसन से पीठ और रीढ़ को मजबूती मिलती है। बचपन से ही भुजंगासन को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। इस आसन का अभ्यास पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की लचक बढ़ाता है।
लंबाई बढ़ाने में त्रिकोणासन का अभ्यास भी असरदार है। इस आसन से शरीर संतुलित रहता है। साइट फैट, कमर और पेट के आसपास की चर्बी कम होती है। शरीर के साइड्स को खिंचाव मिलता है, साथ ग्रोथ हार्मोन्स एक्टिव होते हैं। त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अपने हाथों को कंधे के स्तर तक फैलाएं और श्वास लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर को छूने की कोशिश करें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।
सर्वांगासन:
सर्वांगासन को फुल बाॅडी आसन कह सकते हैं। इसके अभ्यास से पाचन में सुधार होता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। यह आसन पोस्चर थायरॉइड और पिट्यूटरी ग्लैंड को सक्रिय करता है, जिससे हॉर्मोनल बैलेंस बना रहता है। इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और हाथों से कमर को सहारा दें। पूरे शरीर का भार कंधों पर रखें और ठुड्डी को छाती से लगाएं। 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।
वृक्षासन :
वृक्षासन को ट्री पोज भी कहते हैं, जिसमें शरीर की मुद्रा किसी वृक्ष के समान स्थित और संतुलित रहती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है। बैलेंस के साथ ही यह स्ट्रेंथ के लिए लाभकारी आसन है और शरीर को लंबा व सीधा रखने में मदद करता है। वृक्षासन के अभ्यास के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर जांघ पर रखें और हाथों को ऊपर जोड़ें।
TagsYogaHeightलंबाईबढ़ानेयोगासनYogaIncreasingYogasana जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





