- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga For Female: फिट...
लाइफ स्टाइल
Yoga For Female: फिट रहने के लिए महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये योगासन
Sarita
10 Sept 2025 12:09 PM IST

x
Yoga For Female :आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से महिलाएं बढ़ती उम्र में भी खुद को बिल्कुल फिट रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों (महिलाओं के लिए योग आसन) के बारे में, जिनका इस्तेमाल करके वह बढ़ती उम्र में हर बीमारी को खुद से दूर रखकर खुद को फिट रख सकती हैं।
भुजंगासन
यह आसन बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है। यह न केवल आपके शरीर के ऊपरी हिस्से में खिंचाव महसूस कराता है, बल्कि चेहरे पर चमक भी लाता है।
धनुरासन
इस आसन को करने से मोटापा कम होता है और साथ ही आपका बॉडी पोस्चर भी सही रहता है। यह आपके पूरे शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करने का काम करता है।
तितली मुद्रा
इस आसन को करने से पीरियड्स नियमित रहते हैं और साथ ही यह आपकी जांघों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
चक्की चालनासन
यह आसन गर्भाशय, अंडाशय, गुर्दे और शरीर के कई अन्य अंगों को मजबूत बनाता है।
बालासन
यह आसन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है और किसी भी तरह के तनाव से राहत मिलती है।
यह व्यायाम कमर, कूल्हों और जांघों के लिए सबसे अच्छा है। यह पैरों को मज़बूत बनाता है और उन्हें सुडौल बनाने में मदद करता है।
सेतु बंधासन
यह आसन शरीर के निचले हिस्से को मज़बूत बनाने में मदद करता है। यह आपकी कमर और कूल्हों के दर्द से भी राहत देता है।
Next Story





