- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga :गैस और एसिडिटी...
लाइफ स्टाइल
Yoga :गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 योगासन
Sarita
11 Sept 2025 11:51 AM IST

x
Yoga : योग अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए किया जाता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखने के लिए किया जाता है। योग करने से मन शांत रहता है और कमर, हाथ, पैर और पीठ आदि से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए योग किया जा सकता है। देखा जाए तो बहुत से लोग हैं जो पेट की समस्याओं से आए दिन परेशान रहते हैं। गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलना असमय हो जाता है। ऐसे में कुछ योगासन ऐसे हैं जिन्हें अगर रोज़ाना किया जाए तो पेट की समस्याएं कम होती हैं और जिस समय एसिडिटी और गैस परेशान कर रही हो, उस समय पेट से गैस निकालने और आराम पाने के लिए ये योगासन किए जा सकते हैं।
एसिडिटी और गैस से राहत के लिए योगासन:
पश्चिमोत्तानासन:
यह योगासन करना आसान है। सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को सामने की ओर लाएं, फिर अपनी पीठ को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों को पंजों पर रखें। शुरुआत में इस योगासन को करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे आप इसमें बेहतर हो पाएंगे। इस मुद्रा को केवल 4 से 5 सेकंड तक ही रखें।
हलासन:
पेट की गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए हलासन किया जा सकता है। हलासन करने के लिए, चटाई पर पीठ के बल लेट जाएँ। अपने दोनों हाथों को शरीर के पास रखें और दोनों पैरों को सिर के ऊपर ले जाकर ज़मीन पर टिका दें। इस आसन को करने से न केवल पेट की समस्या दूर होती है, बल्कि बाहर निकले हुए पेट को अंदर लाने में भी मदद मिलती है और कमर दर्द से राहत मिल सकती है।
पेट की गैस से आसानी से छुटकारा पाने के लिए पवनमुक्तासन किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए, ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाएँ। सिर को आगे की ओर लाएँ और अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर सिर की ओर करें और हाथों को पैरों के चारों ओर लपेट लें। इस मुद्रा में बने रहते हुए गहरी साँस लें। इस आसन से पेट की गैस बाहर निकलती है और आप आराम महसूस करने लगते हैं।
Next Story





