लाइफ स्टाइल

Yoga: योग करते समय न करें ये 7 गलतियां, पड़ सकती हैं महंगी

Sarita
3 Jun 2025 9:59 AM IST
Yoga:  योग करते समय न करें ये 7 गलतियां, पड़ सकती हैं महंगी
x
Yoga: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों की वजह से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। स्वास्थय का ठीक से ख्याल न रखने की वजह से हमारे शरीर में तनाव, थकान, चिड़चिड़ाहट जैसी कई बीमारियां जन्म ले लेती हैं। शरीर को फिट और बीमारियों से मुक्त रखने लिए लोग योग का सहारा लेते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि योग के कुछ नियम होते हैं। अगर आप योग करते वक्त इन बातों का ख्याल नहीं रखते तो यह फायदे की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं योग से जुड़े कुछ जरूरी नियम|
योग करने से पहले आपको वार्मअप करना चाहिए। ऐसा नहीं कि आप सीधा आसन करना शुरू कर दें। इसलिए पहलें हल्का फुल्का व्यायाम करें। जब आपका शरीर लचीला हो जाएगा तब आसन करें।
आप चाहे सुबह के समय या फिर शाम के समय योग करें इस बात का खास ध्यान रखें कि योग हमेशा खाना खाने के करीब 3 घंटे बाद करें। आप चाहे तो खाली पेट भी योग कर सकते हैं।
योग करते समय प्यास लगने पर गलती से भी ठंडा पानी न पीएं। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि योग के बाद आपका शरीर गर्म हो जाता है ऐसे मेें डा पानी पीने से सर्दी जुकाम, कफ और एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
योगासन की शुरूआत करते समय हल्के आसन का चयन करें। चाहे आपको कितनी भी प्रैक्टिस क्यों न हो लेकिन योग की शुरूआत किसी कठिन आसन से नहीं करनी चाहिए। बिना शरीर को तैयार किए आप कठिन योग करने लगेंगे तो चोट लगने का डर रहता है।
ऐसा न हो कि आप बस कहीं से जानकर किसी आसन के करने लगें। हमेशा इन्स्ट्रक्टर द्वारा बताए अनुसार ही योग करें, क्योंकि गलत आसन करने से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से आपको कमर दर्द, घुटनों में तकलीफ या मसल्स में खिंचाव हो सकता है।
योगासन करने के तुरंत बाद न नहाएं। जब भी योग करें उसके कुछ समय बाद स्नान करें। क्योकि किसी भी व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है जिसके बाद नहाना एवॉइड करना चाहिए। ध्यान रखें योग करने के एक घंटे बाद ही नहाएं।
योगासन करते समय अपने मोबाइल फोन को अपने आस पास न रखें, क्योंकि इस समय आपका ध्यान कहीं नहीं भटकना चाहिए। इससे आपसे योग में कोई गलत स्टेप हो सकता है।
Next Story