लाइफ स्टाइल

Yoga: रोजाना करें गणेश मुद्रा, बढ़ता है आत्मविश्वास

Sanjna Verma
23 Aug 2024 4:30 PM GMT
Yoga: रोजाना करें गणेश मुद्रा, बढ़ता है आत्मविश्वास
x
Yoga योग: हैंड मुद्राएं कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। योग के साथ इन मुद्राओं का भी हेल्थ पर असर होता है। गणेश मुद्रा हाथ की मुद्रा है। जिसे करने से शरीर पर काफी सारे पॉजिटिव असर पड़ते हैं। ये फिजिकल हेल्थ के साथ ही मेंटल हेल्थ को सही करने में मदद करती है। गणेश मुद्रा से होते हैं हेल्थ को ये फायदे।
गणेश मुद्रा करने के फायदे
गणेश मुद्रा करने के कई सारे फायदे हैं।
स्ट्रेस में आराम
गणेश मुद्रा की प्रैक्टिस अगर रोजाना की जाए तो इससे स्ट्रेस से आराम मिलता है। ये आपके सोचने की क्षमता पर असर डालता है। जिससे emotionally मजबूती मिलती है और तनाव दूर होता है।
आत्मविश्वास बढ़ाती है गणेश मुद्रा
गणेश मुद्रा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और साहस आता है।
कंधे के दर्द में आराम
लगातार एक पोश्चर में बैठकर काम करने की वजह कंधे में जकड़न महसूस हो रही या फिर गर्दन में दर्द हो रहा तो गणेश मुद्रा इन दर्द से राहत दिलाता है।
सिरदर्द और जबड़ों के दर्द में आराम
स्ट्रेस की वजह से बहुत सारे लोगों के माथे और जबड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में गणेश मुद्रा की प्रैक्टिस इन अपर बैक के आसपास होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
गणेश मुद्रा करने का तरीका
-सबसे पहले कमलासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
-अब दोनों हथेलियों को पास लाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। फिर दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसाएं और अपोजिट डायरेक्शन में खींचे।
-दोनों हाथों का इस्तेमाल कर गणेश मुद्रा करें।
-इस दौरान सांस पर ध्यान लगाएं और सामान्य गति से सांस लें और छोड़ें।
-फिर धीरे हाथों को एक दूसरे से अलग करें।
Next Story