- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga : योग से बनाइए...
Yoga : गलत खान-पान, बैठकर काम करना, धूप की कमी और एक्सरसाइज न करना इसके मुख्य कारण हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए योग एक प्राकृतिक, सुरक्षित और असरदार उपाय है। योग न सिर्फ हड्डियों को मजबूती देता है बल्कि मांसपेशियों, जोड़ों और रीढ़ की हड्डी (Spine) को भी स्वस्थ रखता है। अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रहना चाहते हैं, तो योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। नियमित योग अभ्यास से हड्डियां मजबूत होती हैं, जोड़ों का दर्द कम होता है और शरीर में नई ऊर्जा आती है।
हड्डियों की कमजोरी के मुख्य कारण:
कैल्शियम और विटामिन D की कमी
बढ़ती उम्र
ज्यादा देर बैठना
धूप में न जाना
हार्मोनल बदलाव
तनाव और खराब जीवनशैली
हड्डियों को मजबूत बनाने वाले प्रमुख योगासन:
ताड़ासन :
यह योगासन शरीर को खींचता है और हड्डियों पर सकारात्मक दबाव डालता है, जिससे उनकी घनत्व (Bone Density) बढ़ती है। ताड़ासन के अभ्यास के कई फायदे हैं। जैसे,
पैरों और रीढ़ की हड्डी मजबूत:
शरीर का संतुलन बेहतर
वृक्षासन :
यह आसन पैरों की हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देता है। वृक्षासन का नियमित अभ्यास घुटनों और टखनों को मजबूत बनाता है। यह आसन संतुलन और एकाग्रता में सुधार लाता है।
भुजंगासन :
भुजंगासन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे स्पाइन मजबूत होता है और पीठ दर्द में राहत मिलती है।
वीरभद्रासन :
यह योगासन पूरे शरीर के वजन को संतुलित करता है। इस आसन के अभ्यास से जांघों और कूल्हों की हड्डियां मजबूत होती हैं। वीरभद्रासन करने से स्टैमिना बढ़ता है।
यह आसन रीढ़ और कमर के लिए बहुत फायदेमंद है। सेतुबंधासन के अभ्यास से रीढ़ का लचीलापन बढ़ता है। साथ ही यह आसन बोन लास कम करता है।
TagsYogaयोगमजबूतहड्डियांYogastrongbones जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





