- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Wrinkles Removal Tips:...
लाइफ स्टाइल
Wrinkles Removal Tips: अगर आपके चेहरे पर भी आने लगी हैं झुर्रियां, तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें
Sarita
24 April 2025 12:55 PM IST

x
Wrinkles Removal Tips: नियमित रूप से इस तेल के इस्तेमाल से आपको झुर्रियों से राहत मिलेगी। दरअसल, नारियल के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा का कसाव बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप बेझिझक इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से पहले बस एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि कहीं आपकी परेशानी बढ़ न जाए। तो बस चलिए आपको नारियल के तेल के कुछ नुस्खों के बारे में बताते हैं।
नारियल का तेल और एलोवेरा
ये दोनों ही चीजें स्किन का ग्लो बरकरार रखने में मदद करती हैं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ दो चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
इन दोनों ही चीजों को एक कटोरी में लेकर उसे मिक्स कर लें। अब हर दिन सोने से पहले इस पेस्ट से अपने पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। एक महीने लगातार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें और फिर इसका असर देखें।
नारियल का तेल और शहद
इन दोनों चीजों के मिश्रण से आपकी त्वचा का ग्लो भी बरकरार रहेगा और साथ ही में इससे चेहरे की फाइन लाइंस भी कम होने लगती हैं। इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर उसमें बराबर मात्रा में शहद मिक्स करें।
अब एक ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अब इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। आधे घंटे के बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें और फिर अपने चेहरे को धो लें। इससे भी आपके चेहरे की फाइन लाइंस कम हो जाएंगी।
नारियल का तेल और हल्दी
हल्दी में पाए जाने वाले तत्व स्किन से संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं। यदि आप नारियल के तेल में मिलाकर इसका इस्तेमाल करेंगे तो चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और मिश्रण तैयार करें। आखिर में इस मिश्रण को आपको चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर रखना है और फिर चेहरे को धो लेना है। इसके इस्तेमाल से भी आपको राहत मिलेगी।
TagsWrinkles Removalचेहरेझुर्रियांWrinkles Removalfacewrinklesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





