लाइफ स्टाइल

वर्किंग वूमेन दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

Khushboo Dhruw
5 Oct 2023 7:05 PM GMT
वर्किंग वूमेन दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
x
वर्किंग वूमेन के लिए सबसे मुश्किल काम होता है कि अपनी स्किन का ख्याल रखना। क्योंकि उनके पास समय कि कमी होती है। ऐसे में अक्सर वर्किंग वूमेन मेकअप से अपनी स्किन को छुपा लेती हैं। लेकिन उससे भी कोई खास फायदा नहीं होता है। बल्कि इससे उनकी स्किन टोन और ज्यादा डल होने लगती है। अगर आप भी यही गलती करती हैं तो रुक जाएं। वरना आपको कई स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
डीप क्लींजिंग
अगर आपके पास समय की कमी है तो आप सप्ताह में एक बार या दो बार डीप क्लीन करवा सकती हैं। इसके लिए आप होममेड स्क्रब का भी उपयोग कर सकती हैं। वहीं महीने में एक बार पेशियल जरूर करवाएं। इससे आपकी स्किन रिलैक्स होने के साथ ही चेहरे के पोर्स को भी साफ रखने में सहायता मिलेगी। इस टिप्स को फॉलो करने से पिंपल्स जैसी समस्याएं कम होंगी।
फेस मास्क शीट
वर्किंग वूमेन के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है। जिससे कि वह अपना स्किन ट्रीटमेंट करवा सकें। ऐसे में आपको घर पर ही चेहरे पर फेस मास्क शीट को लगाना है। इससे आपकी त्वचा नरिश होगी। फेस मास्क शीट को अपने चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक अप्लाई करें। इसे आप अपनी डेली रूटीन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट होने के साथ ही ग्लोइंग नजर आएगी।
फेशियल स्प्रे
मार्केट में आपको कई तरह के स्किन स्प्रे मिल जाएंगे। जिनको आप अपने फेस पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके फेस को माइश्चराइज करने के साथ ही हाइड्रेट भी करते हैं। आप दिन में 3-4 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो होममेड तरीके से भी फेशियल स्प्रे बनाकर तैयार कर सकती हैं।
लिप बाम
अपनी त्वचा के साथ ही साथ होंठों को भी हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। वरना रूखे होठ आपका पूरा लुक बर्बाद कर सकते हैं। ऐसे में आपको हर थोड़े समय के बाद लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके होंठ मुलायम बने रहेंगे। आप चाहें तो घर पर भी लिप बाम बनाकर तैयार कर सकती हैं।
Next Story