लाइफ स्टाइल

इन 5 कारणों से महिलाओं को रोज खाने चाहिए अखरोट

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 9:01 AM GMT
इन 5 कारणों से महिलाओं को रोज खाने चाहिए अखरोट
x
महिलाओं को रोज खाने चाहिए अखरोट
महिलाओं की सेहत के लिए कई तरह के नट्स और सीड्स फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें कई ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखते हैं और उन्हें कई करह के डिसऑर्डर से भी बचाते हैं। कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, बादाम और भी कई ऐसे सीड्स व नट्स हैं, जिन्हें अगर महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें, तो उन्हें एक नहीं, बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं। महिलाओं के लिए अखरोट भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और भी कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। अगर महिलाएं अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करेंगी, तो इससे उन्हें क्या 5 फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते है। यह जानकारी, डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पीसीओडी में मदद करते हैं।
अखरोट खाने से महिलाओं के शरीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 का अनुपात बना रहता है। जिससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल सही रहता है और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
महिलाओं में थायरॉइड की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। अखरोट, थायरॉइड हार्मोन के स्तर को सुधारता है और इसे बैलेंस करता है।
यह शरीर में कोर्टिसोल लेवल को भी मैनेज करता है और तनाव में कमी लाता है।
जिन महिलाओं को पीसीओडी की समस्या है, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस देखने को मिलता है। जिससे न केवल ब्लड शुगर पर असर होता है, बल्कि इससे वजन कम करने में भी मुश्किल आती है।
यह शरीर में एंड्रोजन के लेवल को कम करता है और महिलाओं की ओवरी के फंक्शन को सुधारता है।
अखरोट खाने से एग्ज की क्वालिटी बेहतर होती है, जिससे कंसीव करने में आसानी होती है।
अखरोट में बी-कॉम्पलेक्स होता है। गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए भी यह अच्छा माना जाता है।
किसी हार्मोनल कंडीशन की वजह से अगर महिलाओं को नींद आने में मुश्किल हो रही है, तो अखरोट उसे भी दूर करता है। यह मेलाटोनिन हार्मोन के लेवल को सही कर, नींद आने में मदद करता है।
अखरोट आपको एक निश्चित मात्रा में ही खाने चाहिए। जरूरत से ज्यादा अखरोट खाना सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है।
Next Story