लाइफ स्टाइल

उम्र से जवां और सेहतमंद दिखने के लिए महिलाएं खाएं ये चीजें

SANTOSI TANDI
6 Sep 2023 1:59 PM GMT
उम्र से जवां और सेहतमंद दिखने के लिए महिलाएं खाएं ये चीजें
x
महिलाएं खाएं ये चीजें
उम्र से जवां और सेहतमंद दिखना भला किस महिला की चाहत नहीं होती है! इसके लिए डाइट का सबसे खास ख्याल रखा जाना चाहिए। हालांकि, आपके लुक और सेहत को स्ट्रेस, नींद और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई चीजें प्रभावित करती हैं। इसलिए, इन सभी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर महिलाएं अपनी सेहत और खान-पान पर पूरा ध्यान नहीं देती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कम उम्र में ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां घेर लेती हैं और चेहरा भी अपनी चमक खोने लगता है। महिलाएं अगर अपनी डाइट में सही न्यूट्रिशन्स को शामिल करती हैं, तो न केवल वह हेल्दी रहेंगी, बल्कि बढ़ती उम्र का असर भी नहीं दिखेगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही न्यूट्रिशन्स के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं। इस बारे में डाइटिशियन श्रीमा राय जानकारी दे रही हैं।
महिलाओं के शरीर में आयरन
आयरन की कमी, महिलाओं में होने वाली सबसे आम समस्या है। इसके लक्षणों को ज्यादातर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके शरीर में आयरन लेवल कम है, तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर महिलाओं के पीरियड्स पर भी होता है। एक महिला को रोज लगभग 18 मिली ग्राम आयरन की जरूरत होती है। इसके लिए आपको डाइट में चुकंदर, सब्जियां, अनार और कई ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए।
महिलाओं के लिए विटामिन-डी
विटामिन-डी भी महिलाओं के लिए एक जरूरी न्यूट्रिशन है। यह विटामिन भी है और हार्मोन भी है। यह मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन-डी का सेवन करने के लिए डाइट में संतरे का रस, मशरूम, दूध और मक्खन लेना चाहिए। वहीं, सुबह के समय कुछ मिनट धूप में भी जरूर बैठें।
महिलाओं के लिए जरूरी है कैल्शियम
महिलाओं की सेहत के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर अलग-अलग मात्रा में महिलाओं को कैल्शियम जरूर लेना चाहिए। बोन हेल्थ, पीएमएस, बीपी, हार्ट हेल्थ और वेट लॉस में भी कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। महिलाओं में अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है। इससे बचने के लिए डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, पनीर अंडे, फल, नट्स और अनाज को डाइट में शामिल करना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story