लाइफ स्टाइल

महिलाएं शादी-पार्टी में पहन सकती हैं ये पांच रेड आउटफिट

Tara Tandi
26 Nov 2021 9:39 AM GMT
महिलाएं शादी-पार्टी में पहन सकती हैं ये पांच रेड आउटफिट
x
वैसे तो हर रंग अपने आप में खूबसूरत होता है लेकिन लाल रंग के प्रति अधिकतर लोगों का अपना ही क्रेज रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैसे तो हर रंग अपने आप में खूबसूरत होता है लेकिन लाल रंग के प्रति अधिकतर लोगों का अपना ही क्रेज रहता है। लाल रंग को सुहाग का प्रतीक कहा जाता है तो वहीं लाल रंग प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग पूजा पाठ के मौके पर भी शुभ होता है। अधिकतर महिलाएं खास मौकों पर लाल रंग के परिधानों में नजर आती हैं। ऐसे में किसी समारोह के मौके पर कई महिलाओं के लाल रंग के परिधान पहनने से आपके स्टाइल और फैशन में एकरूपता देखने को मिलती है। हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखे। ऐसे में लाल रंग तो पहनना चाहती हैं लेकिन पार्टी में सबसे अलग दिखने की भी चाह है तो अपने स्टाइल में बदलाव आएं। लाल रंग के कई तरह के आउटफिट बाजार में मिल जाएंगे। इनमें से ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो आपको सबसे अलग लुक दें। उन्हें कैरी करने के तरीके और मेकअप स्टाइल से भी आप अलग दिख सकती हैं। चलिए जानते हैं शादी पार्टी में पांच अलग तरह की रेड आउटफिट के बारे में, जिसे आप भी कर सकती हैं कैरी।


लाल लहंगा

अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और लहंगा पहनने का प्लान है तो इस तरह के लाल रंग का लहंगा पहन सकती हैं। हल्के और शिमरी लाल लहंगे को कैरी कर आप पार्टी में अलग भी दिखेंगी और स्टाइलिश भी। लहंगे के साथ ब्लाउज या चोली पर भी ध्यान दें। आप कंट्रास्ट चोली पहन सकती हैं। डिजाइन की बात करें तो क्राॅप टाॅप के साथ लहंगा पहनें।

लाल साड़ी
बनारसी या सिंक साड़ी किसी भी पार्टी में आपको क्लासी लुक देती हैं। अगर लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो ट्रैंडी ज्वैलरी से खुद को स्टाइल करें। आर्गेंजा लाल साड़ी भी पहन सकती हैं।

लाल शरारा सेट
इन दिनों शरारा फैशन में है। लाल रंग में भी कई शेड आते हैं। आप इस तरह के लाल रंग या दूसरे रंगों के साथ मिक्सअप करके भी आप लाल शरारा सेट पहन सकती हैं। इसे स्टाइलिश टाॅप के साथ टीमअप करें। एथनिक लुक के लिए कंट्रास्ट या मिरर वर्क दुपट्टे को कैरी करें।

रेड कुर्ता सेट
लाल रंग का सूट भी लड़कियों पर जंचता है। आप चिकन का पार्टी वियर लाल कुर्ता सेट पहन सकती हैं। प्लाजो के साथ भी कुर्ता पेयर कर सकती हैं। रेड नेट कुर्ता सेट को भी पार्टी में कैरी करके आप स्टाइलिश लगेंगी।

रेड केप
स्कर्ट, प्लाजो आदि के साथ आज कल केप भी ट्रेंड में है। आप लाल या मरून रंग की प्लेन स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप पहने। इस पर एम्ब्राॅयडरी या मिरर वर्क का केप पहनें। ये लुक भी पार्टी में आपको स्टाइलिश और आकर्षक बनाएगा।



Next Story