लाइफ स्टाइल

सिंपल एक्सरसाइज की मदद के जरिए भी अपने आर्म फैट को कम किया सकते हो करें फॉलो।

Admin4
14 May 2021 2:27 AM GMT
सिंपल एक्सरसाइज की मदद के जरिए भी अपने आर्म फैट को कम किया सकते हो करें फॉलो।
x
अगर आप अपना आर्म फैट कम करना चाहते हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप अपना आर्म फैट कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको भारी-भरकम वजन उठाने की जरूरत नहीं है और न ऐसा करने के लिए कोई जिम या फिटनेस सेंटर ज्वाइन करना जरूरी है। आप घर पर रहते हुए कुछ सिंपल एक्सरसाइजेस की मदद के जरिए भी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

1. ट्राइसेप्स डिप्स यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे बिना वेट के, किसी कुर्सी या मेज का सहारा लेकर किया जा सकता है। इसे करने के लिए अपने पीछे कोई कुर्सी या मेज या। कोई भी चीज़ रखें और जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने पैरों को सामने स्ट्रेच करें, फिर हथेलियों को आपके पीछे जो चीज रखी। है, उस पर रखें। अब अपने हाथों को सीधा रखते हुए खुद को ऊपर उठाएं। अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए फिर से नीचे जाएं। यह ट्राइसेप्स के लिए एक अच्छी वर्कआउट है।

2. क्लासिक पुश-अप्स इसे करने के लिए आपको पहले प्लैंक पोजीशन में आना है। इसके बाद अपने हाथों को बिल्कुल कंधों के नीचे रखें। अब बॉडी के ऊपरी हिस्से को अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए नीचे की तरफ लाएं। आपके हिप्स ऊपर की ओर ही रहने चाहिए। अब वापस ऊपर की ओर जाएं। यह आपको आर्म फैट को कम करने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है।
3. प्लैंक जैक्स यह एक बहुत अच्छी आर्म फैट बर्निंग एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए आपको शुरू में प्लैंक पोजीशन में रहना होता है और अपने पैरों को एक साथ जोड़कर हाथों को बिल्कुल कंधों के नीचे रखना होता। है। इसके बाद पैरों को जंप करते हुए एक-दूसरे से दूर ले जाएं, मानों आप पैरों के साथ जंपिंग-जैक कर रहे हों। ऐसे ही उन्हें एक साथ दोबारा करीब लाएं। इस एक्सरसाइज को कई बार रिपीट करें।
4. बाइसेप कर्ल्स (बिना वेट के) इसे करने के लिए सबसे पहले आपको एकदम सीधे खड़े होना है और फिर अपने हाथों को सामने सीधे करें। आपकी हथेली ऊपर की ओर होनी चाहिए। अब मुट्ठी को इस तरह बंद करें जैसे आपने सच में वेट उठा रखे हैं। अब इन्हें ऊपर की ओर लेकर जाएं। जब इस तरह थोड़ा वॉर्म-अप हो जाए, तो आप इस एक्सरसाइज को थोड़ा टफ भी बना सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप स्ट्रेच एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसको करने के लिए भी आपको किसी वेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे करने के लिए आपको अपने हाथों को पीछे की ओर स्ट्रेच करना है। फिर अपनी कोहनियों को पीछे ले जाएं और दोनों हथेलियों को एक-दूसरे से जोड़ लें। कुछ देर के लिए इसी तरह हाथों को स्ट्रेच करें।

5. अप-डाउन प्लैंक यह एक्सरसाइज शुरुआत में आपको मुश्किल लग सकती है, लेकिन आर्म फैट कम करने में यह काफी असरदार साबित होती है। इसे करने के लिए शुरुआत में आपको हाई प्लैंक पोजीशन में रहना होता है और उसके बाद कोहनियों को नीचे लोअर प्लैंक पोजीशन में आना होता है। ऐसा करने के बाद वापस हाई प्लैंक में जाएं, एक कोहनी को एक बार में ही ऊपर या नीचे करें।

Next Story