- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter Special Til Ki...
लाइफ स्टाइल
Winter Special Til Ki Kheer: जाड़े में शरीर को गर्माहट से भर देगी तिल की खीर
Sarita
12 Jan 2026 9:20 AM IST

x
Winter Special Til Ki Kheer: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है जब घर में कोई मीठा आइटम न हो. ऐसे में हम आपके लिए तिल के खीर की रेसिपी लेकर आए हैं. ठंड के मौसम में इसे खाना बहुत ही फायदेमंद होता है. तिल के खीर खाने से शरीर में गर्माहट आती है. ध्यान रहे कि गर्मी के मौसम में इस खीर को ज्यादा मत खाएं. तिल की खीर न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि यह शरीर के लिए पौष्टिक भी होती है. इस ठंडी में आप तिल के खीर को जरूर ट्राई करके देखें. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं|
तिल की खीर बनाने की सामग्री:
फुल क्रीम दूध – 1 1/2 लीटर
खजूर गुड़ – 1/2 कप
फ्लेक्ड बादाम – 1/2 कप
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
तिल – 1 कप
मिक्स ड्राई फ्रूट्स – 1 कप
भुने हुए काजू – 1 मुट्ठी
तिल की खीर बनाने का तरीका:
तिल की खीर बनाने के लिए एक बर्तन में दूध डालें और लगातार चलाते रहें.
फिर एक दूसरा पैन लें और तिल को सूखा भून कर एक प्लेट में निकाल लें.
अब आप उसी कड़ाही में थोड़ा घी डालें और सूखे मेवे को हल्का सुनहरा होने तक टॉस करें.
दूध कम होने लगे तो आंच को कम कर दें और इसमें तिल, कंडेंस्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट्स के साथ डाल दें.
अब आप इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें.
अगर जरूरत हो तो आप गुड़ या कंडेंस्ड मिल्क की मात्रा को कम करके मिठास को एडजस्ट कर सकते हैं.
अब आप आंच बंद कर दें और इसमें खजूर, गुड़ और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब आप इसे गरमागरम सर्व कर दें|
TagsTil Ki KheerतिलखीरSesame Seed PuddingSesamePudding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





