- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter Special Palak...
लाइफ स्टाइल
Winter Special Palak Chilla: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में तैयार करें स्वादिष्ट पालक चीला
Sarita
18 Nov 2025 10:14 AM IST

x
Winter Special Palak Chilla: ठंड के मौसम में अक्सर सुबह उठने का मन नहीं करता है और इस वजह से नाश्ता बनाने में भी देर हो जाती है. ऐसे में आप भी जल्दी से कुछ तैयार करना चाहते हैं तो आप पालक चीला को बना सकते हैं. सर्दियों में ताजे पालक के पत्तों से बना चीला स्वाद में लाजवाब होता है. आप इस चीला की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. सुबह-सुबह नाश्ते में पालक चीला को आप धनिया चटनी, टमाटर चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं|
पालक चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
पालक के पत्ते- 1 कप
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
दही- आधा कप
सूजी- 1 कप
प्याज- 1 बारीक कटा
अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
पानी- जरूरत के अनुसार
लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
पालक चीला को कैसे तैयार करें?
पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्ते को अच्छे से साफ कर लें. साफ करने के बाद आप इसे बारीक काट लें. अब चीला का घोल तैयार करने के लिए एक बर्तन में सूजी को लें और दही को डाल दें. इसमें आप पानी को डालें और अच्छे से मिला लें. घोल को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें|
इसके बाद घोल में आप प्याज को बारीक काटकर डाल दें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन को मिला दें|
घोल में आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पालक के पत्ते और धनिया पत्ती को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. चीला बनाने के लिए तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल डालें. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डाल दें और तेल डालकर चीला को दोनों तरफ से पका लें|
TagsWinterPalak Chillaस्वादिष्टपालक चीलाWinterdelicious spinach chilla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





