- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter skin care :...
लाइफ स्टाइल
Winter skin care : सर्दियों के महीनों में अपनी ड्राई स्किन केयर रूटीन में करें ये 4 बदलाव
Sarita
25 Dec 2025 11:14 AM IST

x
Winter skin care : सर्दियों में हम बाकी दिनों की तुलना में कम पानी पीते हैं। जबकि, शरीर पानी का ज्यादा इस्तेमाल करता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसका सबसे पहला असर स्किन पर नजर आता है और स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में बढ़ती ठंड के साथ ये समस्या और तेजी से बढ़ सकती है जिससे बचने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन (sardiyo me dry skin care in hindi) में कुछ बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए।
स्किन केयर रूटीन में करें ये 4 बदलाव:
गर्म पानी से चेहरा ना धोएं:
सर्दियों में हम अक्सर गर्म पानी से अपना चेहरा धोते हैं जो कि ड्राई स्किन के लिए एक गलती हो सकती है। दरअसल, गर्म पानी से चेहरा धोना स्किन पोर्स से नमी छीन लेता है और इसे अंदर ड्राई कर देता है। इसलिए सर्दियों में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धोएं।
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं घी:
घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि चेहरे को अंदर से हील करने के साथ लंबे समय तक मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही ये ड्राई स्किन की समस्या जैसे खुजली और जलन को भी कर सकता है। इसलिए, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको सोने से पहले चेहरे पर घी लगाना चाहिए।
चेहरे पर नारियल तेल लगाएं:
नारियल तेल आपकी स्किन को हेल्दी रखने में काफी कारगर तरीके से फायदेमंद है। दरअसल, नारियल तेल में हेल्दी फैट होने के साथ मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसके अलावा ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी है जो कि स्किन को अंदर से हेल्दी रखता है और ड्राई स्किन की समस्या को कम करता है।
एलोवेरा स्क्रब का इस्तेमाल करें:
एलोवेरा स्क्रब ड्राई स्किन की समस्या को तेजी से कम करने में मदद करता है। ये पहले चेहरे पर जमा डेड सेल्स को सफाया करता है और फिर स्किन पोर्स को अंदर से सांस लेने में मदद करता है। फिर इसमें नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
TagsWinterskin careसर्दियोंड्राई स्किनकेयर रूटीनबदलाव Winterwinterdry skincare routinechanges जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





