- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter Skin Care: आपके...
लाइफ स्टाइल
Winter Skin Care: आपके चेहरे की चमक खो रही है तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
Sarita
7 Jan 2025 9:54 AM IST

x
Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या हर दूसरे व्यक्ति के सामने आती है। यही वजह है कि लोग सर्दियों की शुरुआत से ही अपनी त्वचा पर खास ध्यान देने लगते हैं।
यदि आप भी चाहते हैं कि सर्दी के मौसम में भी आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे तो हम इसमें आपकी मदद करेंगे। हम यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। खास बात ये है कि इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको किसी तरह का खर्चा नहीं करना पड़ेगा।
गुलाब जल हर किसी के घर में आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश रहता है। सर्दियों के मौसम में यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो ये त्वचा को हाइड्रेट और नरम रखेगा।
नारियल का तेल
सर्दियों में नारियल का तेल त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। रात को सोने से पहले हल्के से नारियल तेल की मसाज करने से त्वचा नरम और मुलायम बनी रहती है। आप हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर धो लें। यह त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है। आप शहद को चेहरे पर हर दिन लगा सकते है।
मलाई
सर्दी के मौसम में चेहरे को नमी प्रदान करना बेहद जरूरी हो जाता है। मलाई में मौजूद फैट त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इसे हल्दी के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में त्वचा को ठंडक और नमी देने वाले गुण होते हैं। इसे सीधा चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और रूखी नहीं होती।
TagsWinterSkin Careचेहरेचमकचीजों WinterFaceGlowThingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





