- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter Skin Care For...
लाइफ स्टाइल
Winter Skin Care For Dry Skin: रात को सोने से पहले लगाएं ये चीज, ड्राई स्किन रह सकती है मुलायम और ग्लोइंग
Sarita
16 Nov 2025 11:38 AM IST

x
Winter Skin Care For Dry Skin : सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हमारे शरीर के साथ-साथ पैरों पर भी इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई देता है, क्योंकि ठंडी हवाएं और कम नमी त्वचा की नमी छीन लेती हैं। नतीजतन, स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। यह समस्या खासतौर पर ड्राई स्किन वालों में ज्यादा देखने को मिलती है। इस मौसम में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि गंदगी और डिहाइड्रेशन से स्किन खुरदरी और डल दिखने लगती है। इसलिए जरूरी है कि रात में सोने से पहले स्किन की सही तरह से केयर की जाए, ताकि सुबह चेहरा ताजा और ग्लोइंग नजर आए। आइए जानते हैं, सोने से पहले क्या लगाएं जिससे सर्दियों में स्किन बनी रहे नरम और चमकदार।
नारियल तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है जो स्किन की गहराई तक जाकर नमी को लॉक करता है। इसे सोने से पहले चेहरे और हाथ-पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ-साथ डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है।
एलोवेरा जेल:
एलोवेरा में विटामिन A, C और E मौजूद होते हैं, जो स्किन को रिपेयर और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। रात को चेहरा धोने के बाद एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। यह त्वचा को सुकून देता है और मॉर्निंग में एक नेचुरल ग्लो लाता है।
बादाम का तेल:
बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो स्किन को पोषण देने और झुर्रियों को कम करने में सहायक है। इसे हल्के गर्म पानी से चेहरा धोने के बाद लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें। इससे स्किन नर्म और यंग दिखती है।
शहद:
शहद में नैचुरल मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। चेहरे पर पतली परत में शहद लगाकर 15 मिनट रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह ड्राई स्किन को तुरंत राहत देता है और चेहरा ग्लोइंग बनाता है।
नाइट क्रीम या फेस ऑयल:
अगर आप तैयार प्रोडक्ट इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम या फेस ऑयल का उपयोग करें। इनमें हायलूरोनिक एसिड, शीया बटर और विटामिन E जैसे तत्व होते हैं जो सर्दियों में स्किन को डीप हाइड्रेशन देते हैं।
TagsWinterSkin Careड्राई स्किनग्लोइंगWinterDry SkinGlowing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





