- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- winter skin care:...
लाइफ स्टाइल
winter skin care: सर्दियों में स्किन को न पड़ने दें बेजान, फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन
Sarita
3 Dec 2025 12:52 PM IST

x
winter skin care: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में ठंडी हवा के कारण त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म होने लगती है। इसके कारण स्किन ड्राई हो जाती है और त्वचा पर खुजली की समस्या शुरू हो जाती है। सिर्फ यही नहीं, सर्दी के मौसम में एक्जिमा, सोरायसिस सहित त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।इस मौसम में आमतौर पर हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करने के कारण भी स्किन प्रभावित होती है। यही कारण है कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सर्दियों में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इस लेख में हम कुछ आसान से टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने से सर्दियों में आपकी त्वचा निखरी नजर आएगी।
स्किन को करें मॉश्चराइज:
सर्दियों में त्वचा पर चमक बरकरार रखने के लिए स्किन को अच्छी तरह मॉश्चराइज करना चाहिए। इस मौसम में यह त्वचा की सबसे जरूरी देखभाल में से एक है। मॉश्चराइजर न सिर्फ स्किन को हाइड्रेट करता है बल्कि यह नैचुरल ऑयल को भी बनाए रखता है। त्वचा को मॉश्चराइज करने के लिए नारियल तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल सहित बटरमिल्क का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
खूब पानी पिएं:
ठंड के मौसम में आमतौर पर लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। शरीर में पानी की कमी के कारण त्वचा शुष्क होने लगती है। इसलिए सर्दियों में त्वचा पर चमक बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
गुनगुने पानी से चेहरा धोएं:
सर्दियों के मौसम में गर्म शॉवर लेने से मांसपेशियों को राहत मिलती है। लेकिन इससे शरीर की त्वचा कई बार अधिक ड्राई हो जाती है। इसलिए रोजाना गर्म शॉवर लेने के बजाय हर रोज गुनगुने पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है। इससे स्किन का नैचुरल ऑयल बना रहता है और त्वचा पर अद्भुत निखार आता है।
स्किन को अधिक एक्सफोलिएट न करें:
त्वचा को एक्सफोलिएट करने से मृत कोशिकाएं बाहर निकल आती हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में स्किन पहले से ही ड्राई होती है। इस दौरान स्किन को अधिक एक्सफोलिएट करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए सर्दी के मौसम में हफ्ते में केवल एक बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें।
Tagswinterskin careसर्दियोंस्किनकेयररूटीनWinter skin care routine जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





