लाइफ स्टाइल

40 के बाद क्यों बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन

SANTOSI TANDI
4 Jun 2023 10:52 AM GMT
40 के बाद क्यों बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन
x
40 के बाद क्यों बढ़ने लगता
पहले जहां 30 की उम्र के बाद लोग डरने लगते थे, वहीं अब 40 की उम्र को बुढ़ापे की कगार माना जाता है। हमारा मेटाबॉलिज्म इसके बाद बहुत स्लो हो जाता है और शरीर में बहुत तरह के बदलाव होते हैं। हम पहले जितने युवा नहीं रह जाते। शरीर में तरह-तरह की बीमारियां लग जाती हैं, लेकिन सबसे मुश्किल बात यही होती है कि इस उम्र तक आते-आते हमारा वजन बहुत बढ़ जाता है। पुरुषों का बेली फैट और महिलाओं का पूरा बॉडी फैट ही बढ़ता है।
मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों हमेशा 40 की उम्र के बाद आपका वजन बढ़ने लगता है। अगर ऐसा हो रहा है, तो फिट कैसे रहा जा सकता है।
एजिंग प्रोसेस को कैसे किया जाए स्लो?
अंजली का मानना है कि एजिंग प्रोसेस के कारण हमारे शरीर में बहुत तरीके के बदलाव होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इसे स्लो नहीं कर सकते हैं। एज बस्टिंग एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन, फिटनेस आदि बहुत कुछ हमारे बस में है। अगर सही समय पर हमने यह काम शुरू कर दिया, तो आगे चलकर मुश्किल नहीं होगी। शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस को बनाए रखने के लिए हमें बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
आखिर क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन?
महिलाओं को 40 के बाद अधिकतर वजन बढ़ने की समस्या होती है। ऐसा उनके मेटाबॉलिज्म की वजह से होता है। इसी के साथ, प्री-मेनोपॉजल समय शुरू होने लगता है जिससे शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान कुछ महिलाएं माइल्ड क्लीनिकल हाइपोथायरायडिज्म की शिकार भी हो जाती है।
ऐसे समय में थोड़ा डिप्रेशन होना और शरीर की फिजिकल एक्टिविटी कम होना मुमकिन है। 40 के बाद शरीर अपने-आप कैलोरी बर्न करना कम कर देता है। जो महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं उन्हें भी वजन बढ़ने की समस्या होती है। खासतौर पर बेली फैट बढ़ जाता है। इस दौरान BMR (Basic Metabolic Rate) 6% तक कम हो जाता है।
ये कारण ना सिर्फ वजन को बढ़ाते हैं, बल्कि नॉर्मली वजन को आसानी से कम भी नहीं होने देते। इस उम्र के बाद आपको फिटनेस का जरूरत से ज्यादा ध्यान देना होगा।
40 के बाद लेनी चाहिए कैसी डाइट?
अंजली के मुताबिक डाइट से हम काफी हद तक डैमेज कंट्रोल कर सकते हैं। सही न्यूट्रिशन आपके वजन की समस्या को थोड़ा और कम कर देता है।
आपको लो फैट डाइट लेनी चाहिए।
हाई फाइबर फूड्स इस समस्या के लिए सही होंगे।
होल ग्रेन्स, दाल, बीन्स, फल, सब्जियां तो आप खाती ही होंगी, लेकिन इसके साथ नट्स और सीड्स भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
इस तरह की डाइट से शरीर को फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स आदि सब कुछ मिलेगा। ये सभी वाइटल न्यूट्रिएंट्स बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं से डील करने में मदद करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- 40 के बाद भी दिखना है यंग और स्लिम तो ये 5 टिप्स जरूर अपनाएं
40 के बाद कैल्शियम है बहुत जरूरी
अंजली के मुताबिक सही मात्रा में अगर कैल्शियम इनटेक किया जाए, तो यह स्लो बोन लॉस प्रोसेस को कम कर देता है। आपको लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स लेने हैं जिनकी मदद से आप कैल्शियम इंटेक को पूरा कर सकें। इसी के साथ, आपको काले तिल खाने हैं और सोयाबीन के साथ-साथ होल ग्रेन्स को अपनी डाइट में शामिल करना है।
हाइड्रेशन का रखें ख्याल
आपको सादा पानी, सूप, दाल और नारियल पानी अपनी डाइट में शामिल करके रखना है। मौसम अगर ह्यूमिड है, तो हाइड्रेशन को बिल्कुल मजाक में ना लें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story