लाइफ स्टाइल

सूर्य नमस्कार क्यों करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए हेल्थ बेनिफिट्स

SANTOSI TANDI
8 Jun 2023 8:46 AM GMT
सूर्य नमस्कार क्यों करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए हेल्थ बेनिफिट्स
x
सूर्य नमस्कार क्यों करना चाहिए
सूर्य नमस्कार का अर्थ होता है.... सूरज को अर्पण या नमस्कार करना। इसे करने से शरीर की तमाम समस्याओं को दूर किया जा सकता है, लेकिन अगर ये सही तरीके से किया जाए। सूर्य नमस्कार से रोजाना दिन की शुरुआत करने पर आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।एक्सपर्ट का माना जाता है कि रोज 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के बाद आपको कोई आसन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
ऐसा माना जाता है कि रोज 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के बाद आपको कोई आसन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। सूर्य नमस्कार करते समय सूरज की किरणों का सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ने से आपके कई रोग भी दूर हो जाते हैं। इसलिए हम सभी को रोजाना सूर्य नमस्कार करना चाहिए, लेकिन क्यों आइए जानते हैं।
ग्लोइंग स्किन
सूर्य नमस्कार को रोजाना करने से आपके ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे आपकी त्वचा और चेहरे का ग्लो वापस आता है। कहा जाता है कि यह झुर्रियों और जल्दी बुढ़ापा रोकने में भी मदद करता है। अगर आप चाहते हैं कि चेहरे पर उम्र का असर कम दिखे, तो सूर्य नमस्कार नियमित रूप से करना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें-भाग्‍यश्री की ये 2 एक्‍सरसाइज घर पर करें, 60 साल की उम्र में दिखें फिट
बेहतर डाइजेस्टिव सिस्टम
यह आसन डाइजेस्टिव सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। साथ ही, डाइजेस्टिव सिस्टम में ब्लड के फ्लो को बढ़ाने का काम करता है। इससे आंतों की कार्यप्रणाली भी बेहतर होती है। आगे की मुद्रा विशेष रूप से खींचकर पेट की जगह को अंदर से बढ़ाने में मदद करती है। अगर आपको गैस, कब्ज की समस्या है तो इस योग को नियमित रूप से करें।
मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा
अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस आसन को नियमित रूप से करें। आप न केवल अपने शारीरिक रूप में बल्कि अपने मानसिक रूप में भी अंतर देखेंगे। यह मेमोरी और नर्वस सिस्‍टम में सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।
यह आसन आपको शांत करने और चिंता से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। यह एंडोक्राइन ग्लैंड्स की गतिविधि को सामान्य करता है और थायराइड की समस्यावाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
पीरियड्स में करता है मदद
सूर्य नमस्कार पीरियड्स के बेहतर नियमन में भी मदद करता है। पेट की मसल्‍स को मजबूत बनाने और पीरियड्स के दर्द को भी कम करता है। इसके लिए आपको बस थोड़ा सुबह उठना होगा और आराम-आराम से करना होगा। यह न सिर्फ दर्द में आराम दिलाएगा बल्कि ब्लड के फ्लो को भी कम करेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इस मुद्रा से मिनटों में मिलेगी राहत
इन फायदों के अलावा आपको कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। बस आपको इसे सही तरीके से करना होगा।
आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story