लाइफ स्टाइल

महिलाओं में क्यों बढ़ रही बवासीर की परेशानी, जानिए एक्सपर्ट से कारण

Tara Tandi
4 Jun 2022 7:45 AM GMT
Why is the problem of piles increasing in women, know the reason from the expert
x
आमतौर पर यह माना जाता है कि पाइल्स या बवासीर की बीमारी पुरुषों में ही ज्यादा होती है लेकिन वर्तमान दौर में पाइल्स की बीमारी महिलाओं में भी बढ़ने लगी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आमतौर पर यह माना जाता है कि पाइल्स या बवासीर की बीमारी पुरुषों में ही ज्यादा होती है लेकिन वर्तमान दौर में पाइल्स की बीमारी महिलाओं में भी बढ़ने लगी है। पाइल्स को मेडिकल टर्म में हेमोरॉयडस (hemorrhoids)भी कहा जाता है। हाउस ऑफ डॉक्टर की फाउंडर डॉ नीता मोदी कहती हैं, अधिकांश महिलाएं भी अब पाइल्स का इलाज कराने आती है। जब मलद्वारा (anus)या मलाशय (rectum)की नसों में सूजन होने लगे तो यह पाइल्स के लक्षण हैं।

पाइल्स का कारण क्या हैः कई कारणों से पाइल्स हो सकता है। कुछ में यह आनुवांशिक भी होता है जबकि अधिकांश मामलों में जंक फूड का अधिक सेवन, मसालेदार खाना, कब्ज, ज्यादा वजन उठाने, प्रेग्नेंसी, एक्सरसाइज नहीं करना, तनाव आदि के कारण भी पाइल्स होता है। पाइल्स की परेशानी में अगर खान-पान को दुरुस्त नहीं रखा जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।
पाइल्स के लक्षण क्या हैः पाइल्स की इस बीमारी में गुदामार्ग में असहनीय दर्द होता है। इसके अलावा यहीं से खून निकलता है और सूजन हो जाती है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बवासीर का इलाज क्या हैः बवासीर की बीमारी का इलाज दवाइयों से किया जा सकता है। लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव पाइल्स के लक्षणों को कम करने में असरदार साबित होता है। पाइल्स की परेशानी बढ़ने पर अधिकांश ममामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ती है। सर्जरी के लिए लेजर हेमोरॉयडप्लास्टी कराने की जरूरत पड़ती है। यह दर्दरहित, सुरक्षित और बहुत कम समय होने वाली सर्जरी है।
पाइल्स को कम करने के लिए क्या करेंः पाइल्स की परेशानी में इस तरह की चीजें खानी चाहिए जिससे स्टूल सॉफ्ट बने ताकि मलद्वारा की नसों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े, साथ ही कब्ज से दूर रहे। ऐसे में फाइबरयुक्त सब्जियां, यानी हरी सब्जियां का सेवन फायदेमंद होता है।
इसके अलावा जो चीजें पाइल्स के लिए नुकसानदेह है, उसे छोड़ देना चाहिए। जंक फूड, तेल, मसाला, कैन्ड फूड आदि से परहेज जरूरी है। पाइल्स के दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर कॉर्टिकोस्टेरॉयड क्रीम लगाने के लिए देते हैं जो सूजन और दर्द को कम करती है।
क्या खाना चाहिएः पाइल्स की बीमारी में हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा बींस, गोभी, चिकपीज, पालक, केला, जेई, संतरे, कॉर्न, स्ट्रॉबेरी, बादाम, साबुत अनाज, एवोकाडो पाइल्स के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं।
Next Story