लाइफ स्टाइल

फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिलाओं को क्यों होती है वेजाइना में जलन

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 7:06 AM GMT
फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिलाओं को क्यों होती है वेजाइना में जलन
x
फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिलाओं
सेक्सुअल प्लेजर हर तरह की जीवित प्रजाति के लिए जरूरी होता है। सिर्फ रिप्रोडक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि किसी और संतुष्टी के लिए भी यह जरूरी है। पर फिजिकल रिलेशन बनाते समय समस्याएं होना किसी भी जेंडर या सेक्स के लिए आम बात है। यही कारण है कि हमें हाइजीन का ध्यान रखने को कहा जाता है। ऐसे कई कारण होते हैं जिनकी वजह से यह डिसकंफर्ट बढ़ने लगता है। हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम इस समस्या के कारणों को जानें और डॉक्टर से सही उपाय पता करें।
लैप सर्जन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव एमडी (MRCOG (UK)) ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने विस्तार से बताया है कि क्यों वेजाइनल बर्निंग की समस्या शुरू होती है।
क्यों होती है वेजाइनल बर्निंग?
फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद अगर वेजाइनल इचिंग या फिर किसी तरह की समस्या होती है, तो उसे एक तरह की बीमारी समझा जाता है। इसकी मेडिकल टर्म डिस्पार्यूनिया है। अमूमन यह फिजिकल एक्सपीरियंस में कमी के कारण होता है, तो कई मामलों में यह ज्यादा गंभीर समस्या हो सकती है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा कॉमन है और मेनोपॉज और पोस्ट पार्टम पीरियड के दौरान ट्रिगर हो सकती है। इन कारणों को विस्तार से जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या बर्थ कंट्रोल गोलियों और इंजेक्शन से होती है इनफर्टिलिटी? जानें एक्सपर्ट की राय
1. वेजाइनल ड्राईनेस
अगर वेजाइना में सही मात्रा में ल्यूब्रिकेशन नहीं होगा, तो सेक्सुअल रिलेशन हमेशा दर्दभरे होंगे। कुछ महिलाओं की वेजाइना नेचुरली ड्राई होती है और कुछ के साथ दवाओं के ओवरडोज, स्ट्रेस, किसी अन्य बीमारी के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हो जाती है।
क्या करें?
ऐसी स्थिति होने पर सही ल्यूब्रिकेशन रखें। आप एक्सटर्नल ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
2. इन्फेक्शन
वेजाइना में इन्फेक्शन के कारण जलन और दर्द हो सकता है। यूटीआई, यीस्ट इन्फेक्शन सबसे कॉमन हैं। कुछ मामलों में एलर्जी या स्किन इरिटेशन भी इसकी वजह हो सकता है।
क्या करें?
यह जानना बहुत जरूरी है कि इन्फेक्शन किस तरह का है। ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसे मामलों में खुद ट्रीटमेंट लेना सही नहीं है।
3. रफ सेक्सुअल एक्सपीरियंस
कुछ मामलों में अगर सेक्सुअल एक्सपीरियंस बहुत रफ है और पार्टनर के साथ आपने ध्यान नहीं दिया है, तो जलन और परेशानी हो सकती है। आप कोई भी पोजीशन ट्राई कर रही हैं उसमें सुरक्षा का ध्यान रखें।
क्या करें?
सेफ्टी के लिए ल्यूब्रिकेशन का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: वेजाइनल ड्राईनेस से परेशान महिलाएं ये 3 टिप्‍स आजमाएं
4. कंडोम से एलर्जी
लेटेक्स एलर्जी अनकॉमन नहीं है और महिलाओं को इससे बहुत समस्या होती है।
क्या करें?
कुछ मामलों में कंडोम का ब्रांड चेंज करने से समस्या हल हो जाती है। अगर इससे बात नहीं बनती है, तो डॉक्टर से सलाह ली जा सकती है। एक्सट्रीम केस में आपको कंडोम की जगह किसी अन्य तरह का कॉन्ट्रासेप्टिव इस्तेमाल करने को कहा जा सकता है।
कब करें डॉक्टर से संपर्क?
जब वेजाइनल ड्राईनेस बहुत बढ़ जाए।
फिजिकल रिलेशन बनाते समय अगर ब्लीडिंग हो रही है।
हमेशा फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद जलन हो रही है।
वेजाइना में खुजली होने लगी है और बदबू बढ़ गई है।
फिजिकल रिलेशन बनाते समय दर्द बहुत बढ़ गया है।
शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर की राय लेना हमेशा सही होता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story