लाइफ स्टाइल

40 के बाद महिलाओं को तेजी से वजन क्यों बढ़ता है, जानिए कारण

Tara Tandi
14 Jun 2022 12:13 PM GMT
40 के बाद महिलाओं को तेजी से वजन क्यों बढ़ता है, जानिए कारण
x
बढ़ता वजन महिलाओं और पुरुषों दोनों की पर्सनालिटी को खराब कर देता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ता वजन महिलाओं और पुरुषों दोनों की पर्सनालिटी को खराब कर देता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं डाइट पर कंट्रोल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें जिद्दी मोटापा से निजात नहीं मिलती। महिलाएं बढ़ते वजन से ज्यादा परेशान रहती है। बढ़ता मोटापा उन्हें कई बीमारियों जैसे थॉयराइड, ब्लड प्रेशर और शुगर का शिकार बना देता है।

उम्र बढ़ने पर महिलाओं में मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि 40 साल की उम्र में महिलाओं का मोटापा तेजी से बढ़ता है। अब सवाल ये उठता है कि मोटापा का संबंध खान-पान और जीवन शैली से है तो उसका उम्र से क्या लेना देना है? बढ़ती उम्र में महिलाएं तेजी से वजन गेन करती है। आइए जानते हैं कि उम्र बढ़ने पर महिलाओं का वेट बढ़ने का क्या कारण है और बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल किया जाए।
40 साल के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने का कारण: उम्र के 40 सालों में महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने का सबसे बड़ा कारण मेटाबॉलिज्म का धीमा पड़ना है। चालीस साल के बाद महिलाओं का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और उनकी खाने की क्रेविंग बढ़ने लगती है जिसकी वजह से महिलाएं पहले के मुकाबले कम एनर्जेटिक महसूस करती है।
महिलाएं 40 के बाद कैलोरी बर्न नहीं कर पाती हैं, जितना वो पिछले सालों में करती थी। इस दौरान जो महिलाएं वेट कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करती है उनका भी पेट निकलने लगता है। इस उम्र में महिलाओं को मोटापा पर कंट्रोल करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि बढ़ती उम्र में महिलाएं मोटापा कैसे कंट्रोल कर सकती हैं।
वजन को कम करना चाहती हैं तो कम से कम 30 मिनट तक वर्कआउट जरूर करें।
हेल्दी फूड का सेवन करें। हेल्दी फूड बॉडी में एनर्जी बढ़ाते हैं और बॉडी से अतिरिक्त चर्बी को कम करते हैं।
बादाम, अखरोट जैसे नट्स कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज खाएं बॉडी हेल्दी रहेगी।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड वजन को तेजी से कम करते हैं। फाइबर वाले फूड में कैलोरी कम होती है जिन्हें खाने के बाद पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड को शामिल करें। प्रोटीन वजन को तेजी से कम करता है।
बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा लें।
अनाज का ज्यादा सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है इसलिए उसका सीमित सेवन करें।
रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें।
Next Story